फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   No contractor is being found for the construction of the street

गलियों के निर्माण को नहीं मिल रहा ठेकेदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गर परिषद की ओर से वार्ड 4 और 5 की गलियों की हालत सुधारने के लिए सीसी सड़कों पर मेस्टिक परत डालने की योजना बनाई गई है, लेकिन ठेकेदार नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। करीब 80 लाख रुपये की लागत वाले इस कार्य के लिए नगर परिषद पिछले कुछ महीनों में तीन-चार बार टेंडर लगा चुकी है, लेकिन किसी ठेकेदार के आगे नहीं आने से योजना अधर में लटकी हुई है।
विज्ञापन


योजना के तहत संबंधित गलियों में पहले से बनी सीसी सड़कों के ऊपर मेस्टिक की परत डाली जानी है। इससे सड़क की सतह बेहतर होने के साथ लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। इसके बावजूद बार-बार टेंडर लगाने के बाद भी निविदा नहीं मिलने से कार्य शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन


पूर्व चेयरमैन राजपाल उर्फ पालेराम शर्मा ने कहा कि गलियों की सड़कें लंबे समय से मरम्मत की जरूरत में हैं। लोगों ने परिषद से जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि करीब 80 लाख रुपये के कार्य के लिए ठेकेदार आगे नहीं आए। तीन-चार बार टेंडर लगाने के बावजूद निविदा नहीं मिली, इसलिए अब दोबारा टेंडर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed