फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   NMSS exam will be held on November 29, 1262 candidates have applied.

29 नवंबर को होगी एनएमएसएस की परीक्षा, 1262 ने किया आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित होगी। जिले में योजना के तहत 96 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि इसके लिए 1262 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं से 12वीं तक पढ़ाई जारी रखने के लिए हर साल 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देकर उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

इससे विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी खर्चों में मदद मिलती है और स्कूल छोड़ने की आशंका कम करने में भी सहायता मिलती है। योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को चार साल में कुल 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गणित विशेषज्ञ विक्रम ने बताया कि एनएमएमएस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर थी। जिले से कुल 1262 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। अब 29 नवंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सफल और निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।

दो भागों में होगी परीक्षा
एनएमएमएस परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी। पहले भाग में मानसिक योग्यता परीक्षण (एमएटी) होगा, जिसमें 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे भाग में शैक्षिक योग्यता परीक्षण (एसएटी) होगा। इसमें सामाजिक विज्ञान, गणित और विज्ञान से संबंधित 90 प्रश्न होंगे। दोनों भागों के लिए 90-90 मिनट का समय निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed