{"_id":"69b9c50f6197529b1709d031","slug":"nine-days-after-the-woman-was-gang-raped-an-fir-was-lodged-jhajjar-news-c-17-roh1019-825050-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से सामूहिक दुष्कर्म की नाै दिन बाद एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से सामूहिक दुष्कर्म की नाै दिन बाद एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
- नौकरी का झांसा देकर तीन युवकों ने ट्रक यूनियन के पीछे सुनसान इलाके में ले जाकर की वारदात
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। भिवानी रोड स्थित एक कॉलोनी की 45 वर्षीय महिला का आरोप है कि तीन युवक नौकरी का झांसा देकर उसे सुनसान एरिया में ले गए और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात नौ दिन पहले सात मार्च को हुई थी जिसकी एफआईआर मंगलवार को शहर थाने में दर्ज कराई गई है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह फैक्टरी में नौकरी करती है। 20-25 दिन पहले वह ऑटो रिक्शा से जा रही थी तो रास्ते में सूर्य कॉलोनी निवासी कृष्ण उर्फ कालू मिला। आरोपी ने उसे अच्छी नौकरी लगवाने का झांसा देकर मोबाइल नंबर ले लिया।
आठ मार्च को आरोपी ने उसे रात करीब नौ बजे नई अनाज मंडी में बुलाया। वह ऑटो रिक्शा के लिए इंतजार कर रही थी। आरोपी कृष्ण ऑटो रिक्शा लेकर आया। उसमें दो अन्य युवक अक्षय व अंकित भी थे। आरोपी उसे हिसार रोड स्थित ट्रक यूनियन के पीछे सुनसान एरिया में ले गए और धमकी देकर गलत काम किया। बोले, अगर किसी को बताया तो उसे व उसकी बेटियों को भी जान से मार देंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -
महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर जांच कर रहे हैं। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर रमेश कुमार, प्रभारी थाना सिटी