फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Nikhil Vats cleared the JEE Advanced exam

निखिल वत्स ने जेईई एडवांस परीक्षा की पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
झज्जर( वि) एल.ए.सी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झज्जर के छात्र निखिल वत्स ने जेईई एडवांस परीक्षा में ईडब्ल्यूएस श्रेणी में ऑल इंडिया 417वीं रैंक हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। निखिल ने 99 प्रतिशताइल प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की। सफलता के बाद स्कूल पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक के.एम. डागर ने बताया कि निखिल गांव छबिली का निवासी है। विद्यालय के भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने बताया कि निखिल प्रतिदिन 15 घंटे से अधिक अध्ययन करता था। उसकी मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उसने पहले ही प्रयास में यह कठिन परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन


प्राचार्या निधि कादयान ने बताया कि निखिल ने इससे पहले एनडीए परीक्षा चार बार और अग्निवीर भर्ती परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। उसका सपना इंजीनियर बनकर देश सेवा करना है। इस अवसर पर स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया तथा अन्य शिक्षकों ने उसे शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed