फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Neighbor attacked pet dog with air gun, shot three pellets in stomach

Indore News: पड़ोसी ने पालतू डॉग पर किया एयर गन से हमला, पेट में मारे तीन छर्रे

Thu, 12 Jan 2023 08:47 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 12 Jan 2023 08:47 PM IST
सार

एयर गन से हुए इस हमले में डॉग को 3 छर्रे लगे जिसके बाद मालिक को उसे अस्पताल ले जाना पड़ा।

विज्ञापन
Neighbor attacked pet dog with air gun, shot three pellets in stomach
वंदना सोनी अपने डॉग को अस्पताल ले गईं। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर शहर में पशुओं पर हमले की खबरें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। शहर में देश का पहला एनिमल वेलफेयर पुलिस स्टेशन होने के बावजूद यहां पर पशुओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के मामले रुक नहीं रहे हैं। हाल ही में एक मामला सामने आया है जिसमें पड़ोसी ने एक पालतू डॉग पर एयर गन से फायर कर दिए। एयर गन से हुए इस हमले में डॉग को 3 छर्रे लगे जिसके बाद मालिक को उसे अस्पताल ले जाना पड़ा।
विज्ञापन


डॉक्टर ने बताई एयरगन की बात
मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाने का है यहां की गुरुनानक कॉलोनी में रहने वाले मोहित पुत्र तेजपाल सिंह ने वंदना सोनी के पालतू डॉग पर एयरगन से हमला किया और उसे गंभीर घायल कर दिया। वंदना सोनी ने बताया कि जब उन्होंने अपने पालतू डॉग के जोर से चीखने की आवाज सुनी तब वह दौड़कर उसके पास पहुंची। शुरुआत में उन्हें समझ नहीं आया कि क्या हुआ लेकिन थोड़ी ही देर में उसके शरीर से ब्लड निकलने लगा। जब वंदना सोनी अपने डॉग को अस्पताल ले गईं। तब उन्हें पता चला कि उस पर एयर गन से हमला किया गया था। इस वजह से डॉग गंभीर जख्मी हुआ। यह बात सामने आने के बाद वंदना ने पीपल फॉर एनिमल की प्रियांशु जैन और न्यू डिटेल फाउंडेशन के कार्तिक तंवर को कॉल कर तुरंत पूरा मामला बताया। इसके बाद मामला दर्ज किया गया। पीपल्स फॉर एनिमल्स की प्रियांशु जैन की शिकायत पर पुलिस ने मोहित के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed