{"_id":"69df76c94e7e57066c056507","slug":"naukari-aaropi-rajnandgoan-news-c-1-1-noi1496-4166227-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनांदगांव: नौकरी लगाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनांदगांव: नौकरी लगाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wed, 15 Apr 2026 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 05:28 PM IST
सार
राजनांदगांव में नौकरी लगने के नाम पर ₹200000 की ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं,पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई की हैं।
विज्ञापन
.
विस्तार
राजनांदगांव में नौकरी लगने के नाम पर ₹200000 की ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं,पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई की हैं,जहां आरोपी के द्वारा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में काउंसलर के पद पर नौकरी लगने का झांसा देकर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया था,पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।
विज्ञापन
पूरा मामला राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है जहां पीड़िता के द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई की नवंबर 2025 में आरोपी आशीष पुर्ती और एक अन्य व्यक्ति के द्वारा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में काउंसलर के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ₹400000 की मांग की गई थी,जिसमें से ₹200000 एडवांस के रूप में लिया गया था,लेकिन आरोपी के द्वारा ना तो नौकरी लगवाई गई और ना ही रकम वापस की गई।
विज्ञापन
पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की विवेचना के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आशीष पुर्ती को गिरफ्तार किया है और गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया हैं,आरोपी के द्वारा नौकरी लगने के नाम पर ₹200000 की ठगी की गई थी,जिस पर पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई की है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।
विज्ञापन