{"_id":"6a71011ed9178f494e09e3d0","slug":"nauguration-of-orthodontics-opd-at-the-civil-hospital-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-125918-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में ऑर्थोडॉन्टिक्स ओपीडी का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में ऑर्थोडॉन्टिक्स ओपीडी का शुभारंभ
विज्ञापन
फोटो-55: बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में ऑर्थोडॉन्टिक्स ओपीडी का शुभारंभ करती सीएमओ डॉ. मंजू काद
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल में सोमवार को ऑर्थोडॉन्टिक्स (दांतों की बनावट और जबड़ों की असामान्य स्थिति के उपचार) की नई ओपीडी का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन झज्जर की सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान ने किया। इस नई सुविधा के शुरू होने से बहादुरगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अब सरकारी अस्पताल में ही विशेषज्ञ ऑर्थोडॉन्टिक एवं दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। 1500 रुपये में टेड़े मेढे दांतों का इलाज हो सकेगा। निजी अस्पतालों में यह इलाज कई गुणा महंगा है।
यह पहल स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. शीबा के मार्गदर्शन और प्रेरणा से संभव हो सकी। उनके सहयोग से सरकारी अस्पताल स्तर पर इस विशेष दंत चिकित्सा सेवा की शुरुआत की गई है।
अस्पताल प्रशासन ने इस सेवा को शुरू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए झज्जर की सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान तथा बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक (डीएमएस) डॉ. संदीप गुलिया का विशेष आभार व्यक्त किया। दोनों अधिकारियों के प्रयासों से अस्पताल में यह विशेषज्ञ सेवा शुरू हो सकी।
विज्ञापन
उद्घाटन समारोह में उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप गुलिया, वरिष्ठ दंत शल्य चिकित्सक डॉ. मेघा फोगाट, दंत शल्य चिकित्सक डॉ. विपेंद्र दलाल, ऑर्थोडॉन्टिस्ट डॉ. प्रीति दलाल, दंत शल्य चिकित्सक डॉ. सुनीता देसवाल तथा डॉ. संदीप कुमार सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के बाद ऑर्थोडॉन्टिस्ट डॉ. प्रीति दलाल ने मरीजों का परीक्षण और उपचार शुरू कर नई ओपीडी की औपचारिक शुरुआत की। अस्पताल प्रशासन के अनुसार इस सुविधा के शुरू होने से अब दांतों की टेढ़ी-मेढ़ी बनावट, जबड़ों की समस्याओं तथा अन्य ऑर्थोडॉन्टिक उपचार के लिए मरीजों को बड़े शहरों या निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सरकारी अस्पताल में ही विशेषज्ञ परामर्श और किफायती उपचार मिलने से क्षेत्र के हजारों मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा।
फोटो-55: