Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   National surveys will be conducted in the urban and rural areas of the district.

जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे राष्ट्रीय सर्वेक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से नवंबर में जिले के विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय सर्वेक्षण किए जाएंगे। इनमें रोजगार, बेरोजगारी, घरेलू आय, पर्यटन खर्च, महंगाई और कृषि परिवारों की आर्थिक स्थिति से जुड़े आंकड़े जुटाए जाएंगे। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि अलग-अलग सर्वेक्षणों के लिए जिले के कई गांवों और शहरों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के लिए झज्जर शहर और गांव खेड़ी आसरा को चुना गया है। इसमें रोजगार, बेरोजगारी और श्रम भागीदारी से संबंधित जानकारी जुटाई जाएगी। वार्षिक असंगठित क्षेत्र उद्यम सर्वेक्षण के लिए बहादुरगढ़ का चयन किया गया है। वहीं राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण के तहत गांव बुपनिया में परिवारों की आय और आर्थिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के लिए अकेहड़ी मदनपुर, झज्जर, जसौरखेड़ी, बहादुरगढ़ और महराणा को शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं के दामों की जानकारी जुटाई जाएगी। इसका उपयोग महंगाई दर और मूल्य सूचकांक के निर्धारण में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश और कृषि परिवारों का स्थिति मूल्यांकन सर्वेक्षण के लिए गांव नीलाहेड़ी को चुना गया है। गैर निगमित क्षेत्र उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण के लिए गांव सांखोल का चयन किया गया है।

राष्ट्रीय घरेलू यात्रा सर्वेक्षण के लिए चुना गांव धौड़
राष्ट्रीय घरेलू यात्रा सर्वेक्षण और घरेलू पर्यटन व्यय सर्वेक्षण के लिए गांव धौड़ को चुना गया है। यहां लोगों की यात्रा संबंधी आदतों, पर्यटन पर खर्च और परिवहन सुविधाओं से जुड़े आंकड़े एकत्र किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed