{"_id":"6ada7e4418e9e235370c8420","slug":"national-president-of-the-kisan-morcha-to-attend-the-agro-leadership-summit-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-141589-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एग्रो लीडरशिप समिट में शामिल होंगे किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एग्रो लीडरशिप समिट में शामिल होंगे किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
विज्ञापन
झज्जर। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी बंसीलाल गुर्जर 23 अक्तूबर को हसनपुर गांव स्थित एमआर स्कूल में आयोजित एग्रो लीडरशिप समिट-2026 में शामिल होंगे। उनके हरियाणा प्रवास के दौरान स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान ने बताया कि समिट में मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
चौहान ने बताया कि समिट का आयोजन भाजपा हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के जन्मदिन के अवसर पर किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र की संभावनाओं, आधुनिक तकनीकों और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उपायों पर चर्चा करना है।
उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, उत्पादन लागत कम करने, बेहतर विपणन व्यवस्था उपलब्ध कराने और कृषि उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रयास जरूरी हैं। भाजपा किसान मोर्चा किसानों के हितों की रक्षा और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।