फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Nala in the balance, waterlogging in the city

नाला अधर में, जलभराव शहर में  

Tue, 12 Jul 2016 11:49 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Tue, 12 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Nala in the balance, waterlogging in the city
राबर्ट्सगंज पन्नुगंज रोड़ पर नगर पालिका का अधूरा पड़ा नाला।
नाला बनाने में 50 लाख खर्च होने के बाद भी राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के निवासियों को जलभराव की समस्या से राहत नहीं मिली है।नगरीय जल निकासी योजना के तहत राबर्ट्सगंज से सजौर गाँव की ओर जल निकासी के लिए नाला बनाया जाना था। पहले चरण में 50 लाख रुपये जारी हुए थे लेकिन काम पूरा नहीं हुआ लिहाजा दूसरी किस्त के 57 लाख 50 हजार रुपये खाते में डंप हैं। 
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी पर लाखों रुपये खर्च हो गए। इसके बावजूद विकास की जमीनी हकीकत पिछले दिनों हुई बारिश ने ही बयां कर दी। हल्की बारिश में भी नगर की सड़कों पर पानी भर गया था। लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया था। इतना ही नहीं नई बस्ती सहित तमाम नीचले इलाकों में घरों में पानी घुस गया। 
विज्ञापन


नालियों का निर्माण मुख्य बाजार सहित कई मुहल्लों में कराया गया लेकिन बारिश में सब बेमानी साबित हुए। पूर्व में नगरीय जल निकासी योजना के तहत राबर्ट्सगंज का बारिश का पानी सदर ब्लॉक के सजौर गांव की ओर निकालने के लिए नाले का निर्माण कराया जा रहा था। नगर पालिका से इस निर्माण के लिए जल निगम की निर्माण शाखा को प्रथम किश्त 50 लाख रुपये दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम पूरा नहीं हुआ तो बजट की शेष रकम जारी ही नहीं की गई। शेष 57 लाख 50 हजार रुपये नगर पालिका के खाते में डंप है।  उसे अब तक संबंधित निर्माण इकाई को नहीं दिया गया, जिसे काम पूरा नहीं हुआ। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार यादव का कहना है कि कार्य का सत्यापन कराया जाना है। जेई से रिपोर्ट लगवाने के बाद शेष धन जारी कर दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed