फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   murmurs of revolt in PDP

J&K में भी उत्तराखंड जैसे आसार, पीडीपी में बगावत की सुगबुगाहट

Mon, 21 Mar 2016 10:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 21 Mar 2016 10:31 AM IST
सार

  • भाजपा के कड़े संदेश के बाद शनिवार को दिल्ली से लौटीं महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से सरकार गठन और पार्टी की रणनीति पर बातचीत की। 
     
  • पीडीपी में 15 से अधिक विधायकों का गुट चाहता है कि राज्य में सरकार बने। 

विज्ञापन
murmurs of revolt in PDP
पीडीपी की अध्यक्षता महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI

विस्तार

रियासत में सरकार गठन पर पिछले ढाई महीने से चल रहे गतिरोध के बीच नई सरकार को लेकर यहां भी उत्तराखंड जैसे हालात पैदा होने के आसार बन गए हैं। कहा जा रहा है कि ताजा स्थितियों से पीडीपी में टूट की भी नौबत उत्पन्न हो सकती है। 

विज्ञापन


इसके लिए 15 से अधिक विधायक तैयार बैठे हैं। इस बीच भाजपा के कड़े संदेश के बाद शनिवार को दिल्ली से लौटीं महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से सरकार गठन और पार्टी की रणनीति पर बातचीत की। 
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि पीडीपी प्रमुख जल्द ही पार्टी की बैठक बुला सकती हैं। अगले एक-दो दिनों में वे इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ सकती हैं। पीडीपी के रुख का इंतजार कर रही भाजपा की ओर से भी अन्य विकल्पों की तलाश में जुटने की खबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 से अधिक विधायकों का गुट चाहता है कि राज्य में सरकार बने

murmurs of revolt in PDP
अगर भाजपा पीडीपी की गठबंधन सरकर बनती है तो महबूबा राज्य की पहली मुख्यमंत्री होंगी। - फोटो : PTI

रियासत के कानून के मुताबिक दो तिहाई बहुमत से विधायक दल का नेता बदला जा सकता है। इसमें किसी प्रकार का दलबदल निरोधक कानून लागू नहीं होगा। सूत्रों के अनुसार सरकार गठन में हो रही देरी और आम जन के बीच बढ़ती नाराजगी को देखते हुए पीडीपी विधायकों में जबर्दस्त असंतोष है। 

पार्टी की पिछली बैठकों में वे इसका इजहार भी कर चुके हैं। ऐसे में उनके बीच आपसी तालमेल के आधार पर 15 से अधिक विधायकों का गुट चाहता है कि राज्य में सरकार बने। ऐसे में माना जा रहा है कि यदि पीडीपी के 18 विधायकों के गुट ने भाजपा के साथ हाथ मिला लिया तो रियासत में नई सरकार संभव है। 

सूत्रों का कहना है कि ताजा परिस्थितियों में महबूबा मुफ्ती जल्द ही पार्टी नेताओं की बैठक बुलाकर सरकार गठन की दिशा में हुई प्रगति की जानकारी दे सकती हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि अभी बैठक की तिथि तय नहीं है क्योंकि जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने की वजह से कई नेता जम्मू में हैं। 

हालांकि, पीडीपी की ओर से यह कहा जा रहा है कि भाजपा यह संदेश देना चाहती है कि सरकार गठन के लिए पीडीपी ने नई शर्तें रखी हैं। जबकि ऐसा नहीं है। पार्टी ने तो सिर्फ एजेंडा आफ एलायंस की बात की है जिसमें सभी बातों का जिक्र है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed