फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Municipal Council Chairperson furious over piles of garbage on the streets.

सड़कों पर कूड़े के ढेर देख भड़कीं नगर परिषद चेयरपर्सन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Municipal Council Chairperson furious over piles of garbage on the streets.
फोटो-52: बहादुरगढ़ में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करतीं चेयरपर्सन सरोज राठी व अधिकारी। संवाद
बहादुरगढ़। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने सोमवार को शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे कूड़े के ढेर मिलने पर उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने झज्जर रोड, बादली रोड, रोहतक-दिल्ली रोड, सेक्टर-2 व सेक्टर-6 के डिवाइडिंग रोड, नजफगढ़ रोड और बालोर रोड सहित कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर गंदगी मिलने पर उन्होंने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है, लेकिन मौजूदा स्थिति इस लक्ष्य के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक सुंदर सिंह और सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा से जवाब-तलब करते हुए पूछा कि नियमित सफाई के बावजूद मुख्य मार्गों पर कूड़ा कैसे जमा हो गया। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सभी स्थानों से कूड़ा उठाने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

सरोज राठी ने कहा कि मुख्य मार्गों पर गंदगी रहने से नगर परिषद की छवि प्रभावित होती है और नागरिकों को परेशानी होती है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी, सफाई कर्मियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed