फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mother in law of Tej Pratap meets with Rabri Devi over divorce issue

तेज प्रताप की सास ने की मां राबड़ी से मुलाकात, रोते हुए घर से निकलीं

Sun, 18 Nov 2018 01:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sun, 18 Nov 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
Mother in law of Tej Pratap meets with Rabri Devi over divorce issue
तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या - फोटो : PTI

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी पत्नी से तलाक लेना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने परिवार न्यायालय में याचिका दायर की है। इसी बीच शनिवार को तेज प्रताप यादव की सास पूर्णिमा दास ने उनकी मां राबड़ी देवी से मुलाकात की है। दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक चली बातचीत के बाद उनकी सास रोते हुए घर से बाहर निकलीं। वह राबड़ी देवी के सरकारी आवास पहुंची थीं।


loader

बता दें तलाक के मामले में तेज प्रताप का कहना है कि उनका परिवार उनके साथ नहीं है और वह अब घुट घुटकर नहीं जी सकते। तलाक का फैसला लेने के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइटों से पत्नी ऐश्वर्या की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी थीं। अब वह तीर्थ स्थलों पर यात्रा करने के लिए निकल चुके हैं। बीते गुरुवार राबड़ी देवी ने उनसे फोन पर बात की। उन्होंने बेटे को घर लौटने को कहा। लेकिन तेज प्रताप ने घर लौटने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं। 

फोन पर हुई बातचीत के बाद ही ऐश्वर्या की मां ने राबड़ी देवी से मुलाकात की। उन्हें लगा होगा कि तेज प्रताप मान जाएंगे। लेकिन उनके घर से रोते हुए निकलने से ये साफ हो गया कि उनके व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया है। जानकारी के मुताबिक तेज प्रताप ने अपनी मां से कहा है कि वह कार्तिक पूर्णिमा के बाद ही घर लौटेंगे। उन्होंने घर लौटने के लिए शर्त भी रखी है। उनका कहना है कि जब तक ओमप्रकाश, मणिभूषण एवं मणि को घर से बाहर नहीं निकाला जाता, तब तक वह घर नहीं आएंगे। 

उनकी यह भी शर्त है कि उनका परिवार तलाक के उनके फैसले में उनका साथ दे। गौरतलब है कि तेज प्रताप यह कह चुके हैं कि पार्टी के लोग और परिवार के सदस्यों ने अपने फायदे के लिए शादी कराकर उन्हें फंसाया है। साथ ही उन्होंने पत्नी ऐश्वर्या पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं कि वह उनके परिवार को गंवार कहती थी और उनके छोटे भाई तेजस्वी से उनकी लड़ाई करवाती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed