फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   MLA says: The hospital lacks sufficient specialists, and the treatment of patients is poor.

विधायक बोले- अस्पताल में न पूरे विशेषज्ञ और न मरीजों से बर्ताव अच्छा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
MLA says: The hospital lacks sufficient specialists, and the treatment of patients is poor.
03jjrp19- सिविल अस्पताल में मरीजों से बातचीत करते विधायक कुलदीप वत्स। संवाद
झज्जर। बादली विधायक कुलदीप वत्स ने सोमवार को सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने ढाकला सीएचसी का दौरा कर जर्जर भवन पर नाराजगी जताई। सिविल अस्पताल में उन्होंने ओपीडी, अल्ट्रासाउंड, नेत्र रोग ओपीडी और कई दिनों से बंद पड़ी लिफ्ट का निरीक्षण किया। मरीजों से बातचीत में दवाइयों की कमी, ईएनटी सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों के अभाव और मेडिकल के लिए बहादुरगढ़ भेजे जाने की शिकायतें सामने आईं। विधायक ने एसएमओ को तत्काल विशेषज्ञ डॉक्टर बुलाकर मेडिकल कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद विधायक ने सीएमओ डॉ. मंजू कादियान और चिकित्सकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है और कर्मचारियों के व्यवहार में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने एंबुलेंस व्यवस्था पर भी नाराजगी जताते हुए मुनीमपुर हादसे में ऑक्सीजन न होने से चार लोगों तथा भदानी के एक युवक की एंबुलेंस खराब होने के कारण मौत का उल्लेख किया। एंबुलेंस में ईएमटी की कमी पर भी सवाल उठाए। सीएमओ ने सभी कमियां दूर करने, विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग मुख्यालय भेजने और एंबुलेंस व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि अस्पताल खुद बीमार है तो मरीजों का इलाज कैसे होगा। उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा ढाकला सीएचसी भवन और करीब 1.30 करोड़ रुपये की लागत से बनी चहारदीवारी की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह स्वास्थ्य मंत्री आरती राव और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलेंगे। सुधार नहीं होने पर जनता के हित में आंदोलन और जरूरत पड़ने पर अनशन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed