{"_id":"6a9dc7d960827392030d5a36","slug":"milk-prices-rise-in-boopaniya-village-jhajjar-news-c-200-1-bgh1003-126930-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूपनियां गांव में दूध के बढ़े भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूपनियां गांव में दूध के बढ़े भाव
विज्ञापन
बादली। महंगाई के दौर में पशुपालन का खर्च बढ़ने के चलते बूपनियां के पशुपालकों ने दूध के भाव बढ़ाने का फैसला लिया है। गांव के दादा भैया मंदिर पर पशुपालक एकत्रित हुए और सर्वसम्मति से नए रेट तय किए। पशुपालक संजीव गांधी ने बताया कि हरे चारे के साथ अन्य पशु आहार और खुराक की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे पशुपालन महंगा हो गया है।
नए निर्णय के अनुसार भैंस का दूध 100 रुपये प्रति किलो और गाय का दूध 80 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया गया है। वहीं, दूध सप्लायर और डेयरी में बेचने के लिए भैंस के दूध का भाव 85 रुपये प्रति किलो रहेगा। पशुपालकों के अनुसार हरे-सूखे चारे, दाने, पशुओं की देखभाल और अन्य खर्च लगातार बढ़ रहे हैं।
दिल्ली और बहादुरगढ़ में भी पड़ सकता है असर
डेयरी संचालक संदीप पहलवान, कुलदीप, मुन्ना, राकेश, जयबीर और सतबीर ने बताया कि गांव से प्रतिदिन करीब पांच हजार लीटर दूध दिल्ली और बहादुरगढ़ में सप्लाई होता है। ऐसे में दूध के बढ़े भाव का असर दोनों शहरों के बाजार पर भी पड़ सकता है। स्थानीय दूध विक्रेता भी अपने रेट में बदलाव कर सकते हैं।