फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   men death in distric hospital

गश खाकर गिरा, तोड़ दिया दम

Sat, 21 May 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
men death in distric hospital
hospital, jhansi hindi news - फोटो : demo
झांसी। जिला अस्पताल में शुक्रवार को उपचार कराने के लिए लाइन में लगा युवक गश खाकर गिर पड़ा। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की लापरवाही की वजह से वह आधा घंटे तक पड़ा रहा, पर उसे उपचार नहीं मिल सका। इस वजह से उसने वहीं पर दम तोड़ दिया। इससे जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। परिजनों ने डाक्टरों की लापरवाही की वजह से मौत होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मड़िया मोहल्ला गोविंद चौराहा निवासी राम सेवक मिस्त्री ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उसके पुत्र अजय (25) की मामूली तबियत खराब हुई। कुछ समय के बाद उसका उल्टी करने जैसा मन होने लगा, इस पर वह उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। पर्चा बनवाने के बाद वह मरीजों की लाइन में लग गया। करीब 12 बजे उसे बेचैनी होने लगी और जी घबराने लगा।
विज्ञापन


उसने लाइन से हटकर जल्द से डाक्टरों को दिखाने का प्रयास किया तो गेट पर खड़े स्वास्थ्य विभाग के कर्मी ने उसे रोक दिया। उसने तबियत खराब होने की वजह से जल्द से डाक्टरों को दिखाने का अनुरोध किया मगर उसकी एक नहीं सुनी। स्वास्थ्य कर्मी ने मशविरा दे दिया कि यदि उसे जल्दी हो रही है, तो वह इमरजेंसी सेवा कक्ष में दिखा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कालेज में डाक्टरों की हड़ताल होने की वजह से इमरजेंसी सेवा कक्ष में भी काफी भीड़ थी। उसने कक्ष में घुसने का प्रयास किया तो यहां भी उसे अंदर नहीं घुसने दिया गया, जिसकी वजह से वह फिर से लाइन में लग गया। कुछ देर बाद उसे चक्कर आए और गश खाकर वहीं पर गिर पड़ा। करीब आधा घंटे तक वह वहीं पर पड़ा रहा, मगर किसी भी स्वास्थ्य कर्मी ने उसका उपचार करना मुनासिब नहीं समझा।


कुछ देर बाद जब पता चला कि उसकी मौत हो गई है, तो वहां हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित पिता का आरोप है कि जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही की वजह से उसके पुत्र की मौत हुई है। यदि समय रहते उसको उपचार मिल गया होता तो उसकी मौत नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed