फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   meeting in collectrate about district development programes

बुंदेलखंड की तर्ज पर होगा पेयजल संकट का निदान

Thu, 20 Apr 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूराे फीराेजाबाद Updated Thu, 20 Apr 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
meeting in collectrate about district development programes
कलक्ट्रेट पर सांसद की मौजूदगी में हुई बैठक
सांसद अक्षय यादव की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सांसद ने खराब हैंडपंप सुधारने, टंकियों को चालू कराने, छूटे हुए गांवों में विद्युतीकरण कराने को कहा। बताया गया कि आगरा और फिरोजाबाद जिले में बुंदेलखंड की तर्ज पर पानी का संकट दूर किया जाएगा। पीएमजीएसवाई योजना के तहत संसदीय क्षेत्र में 100 किलोमीटर सड़क बनवाई जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि मनरेगा योजना में 3111.44 लाख से गांवों में रोजगार मुहैया कराया जाएगा, दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत समूहों का गठन कर स्वरोजगार स्थापित होंगे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सौ किलोमीटर सड़कों के नवीनीकरण किया जाएगा। छह, सात, आठ वर्ष पुरानी सड़कों के लिए 5.30 करोड़ रुपये से कार्य कराए जा सकेंगे। 2017-18 हेतु पंचवर्षीय अनुरक्षण के तहत 14 मार्गों की 128.64 किलोमीटर लंबी सड़कों का पैच वर्क 15 जून से पहला कराया जाएगा। 
विज्ञापन


सांसद अक्षय यादव, एमएलसी डा. दिलीप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू, विधायक हरिओम यादव ने कहा कि हैंडपंप सर्वे कराने के साथ जनप्रतिनिधियों की सूची से मिलान अवश्य कराएं। एक्सईएन राकेश सैनी ने बताया कि आगरा, फिरोजाबाद में पानी की किल्लत बुंदेलखंड की तर्ज पर दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीघ्र ही धनराशि जारी होगी। हर मीटिंग में पानी की किल्लत का मामला उठने पर भी सांसद और सीडीओ कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने नाराजगी जाहिर की। सीएमओ डा. एसके दीक्षित से तीन बच्चों की मौत का मामला जाना। पेंशन और अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई। डीएम नेहा शर्मा ने सांसद को आश्वासन दिया कि वह निर्देशों का अनुपालन कराएंगे। 

एमएलसी असीम यादव, सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल, पीडी सर्वेशचंद्र यादव, डीपीआरओ यतेंद्र सिंह यादव, एक्सईएन विद्युत आरबी राय आदि मौजूद रहे। 

भाजपा का एक भी जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा
भाजपा के विधायक और मंत्री भी केंद्रीय विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक से नदारद रहे। गुरुवार को सांसद अक्षय यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक का आमंत्रण कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधायक मनीष असीजा, डा. मुकेश वर्मा, रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी को भेजा गया था।  कई ब्लाक प्रमुख के बजाय उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।


शौचालय और पार्कों का मुद्दा भी उठाया
निगरानी समिति की बैठक में सांसद अक्षय यादव ने शहर की पॉश कालोनियों के पार्कों के सुधार पर लाखों रुपये खर्च करने पर सवाल उठाया। सार्वजनिक शौचालय बनवाने के साथ उनकी देखरेख पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे पार्कों को सुधारें जो आमजन से जुड़े हों। एमएलसी डा. दिलीप यादव ने खत्ताघर दुरुस्त करने पर जोर दिया। ब्लाक प्रमुख सदर अर्चना विजय ने बीडीसी सदस्यों के लिए हैंडपंप की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed