{"_id":"6a0d30e97319ffec38058f06","slug":"medical-shops-remain-closed-due-to-heavy-discounts-and-online-sale-of-medicines-bastar-news-c-1-1-noi1494-4302301-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज देशभर के मेडिकल स्टोर बंद, जगदलपुर में भी दिखा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज देशभर के मेडिकल स्टोर बंद, जगदलपुर में भी दिखा असर
Wed, 20 May 2026 11:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
डिजिटल डेस्क, जगदलपुर
डिजिटल डेस्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
विरोध के तहत बंद मेडिकल दुकान
ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और भारी डिस्काउंट के विरोध में देशभर के मेडिकल स्टोर संचालकों ने 20 मई को हड़ताल करने का फैसला किया है। हड़ताल का आह्वान ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट और रिटेलर डिस्ट्रीब्यूटर एंड केमिस्ट अलायंस (आरडीसीए) ने किया है। दिल्ली समेत कई राज्यों में मेडिकल स्टोर संचालकों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की गई है। छतीसगढ़ में इस बंद का असर देखने को मिल रहा है। जगदलपुर में मेडकल स्टोर बंद नजर आए।
विज्ञापन
दिल्ली जोनल हेड डॉ. बसंत गोयल ने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ कई वर्षों से सरकार से शिकायत की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए दवाइयों की बिक्री नियमों के खिलाफ है और इससे छोटे मेडिकल स्टोर कारोबारियों को भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
गोयल ने बताया कि ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 के अनुसार दवाई केवल डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर और लाइसेंस प्राप्त मेडिकल स्टोर से फार्मासिस्ट द्वारा ही दी जा सकती है। बिना प्रिस्क्रिप्शन दवाई देना कानूनन गलत है। इसके बावजूद कई ऑनलाइन कंपनियां नियमों का उल्लंघन कर दवाइयों की डिलीवरी कर रही हैं। मेडिकल स्टोर संचालकों का कहना है कि पहले लोग सीधे मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने आते थे, लेकिन अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बढ़ते इस्तेमाल से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
अस्पतालों के पास स्थित दवा दुकानें नहीं होंगी बंद
ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स बुधवार को देशभर में मेडिकल स्टोर बंद रखने का आह्वान किया है। लेकिन, अस्पतालों के बाहर स्थित मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। यमुना पार मेडिकल स्टोर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने बताया कि वह पूरी तरह हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं। लेकिन, अस्पतालों के बाहर मेडिकल स्टोर चलाने वालों से उन्होंने अपील की है कि वह अपने मेडिकल स्टोर खोलें, ताकि इमरजेंसी में हर तरह की दवाइयां लोगों को मिल सके। किसी भी जरूरमंद मरीज को दवाई मिलने में कोई परेशानी न हो।

