{"_id":"69d80d1c10efc801d50edea9","slug":"matanhels-daughter-mahak-suhag-becomes-a-lieutenant-in-the-indian-army-jhajjar-news-c-195-1-jjr1004-133748-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातनहेल की बेटी महक सुहाग बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातनहेल की बेटी महक सुहाग बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
विज्ञापन
09jjrp18- मातनहेल की बेटी महक सुहाग।
साल्हावास। यूपीएससी ने एनडीए-2 परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी किया है जिसमें मातनहेल की महक सुहाग (17) महिला सूची में प्रथम रही हैं। एसएसबी इंटरव्यू के बाद मेरिट लिस्ट घोषित हुई है। महक पुत्री नितिन सुहाग का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने पर परिजनों व गांव में खुशी का माहौल है।
उन्होंने बिना कोचिंग घर पर ही पढ़ाई करके यह सफलता प्राप्त की है। दादा मास्टर वेद प्रकाश, दादी सुमित्रा ने कहा कि उनकी पोती ने यह उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र और समाज का नाम गौरवान्वित किया है। मां सुमन ने कहा कि बेटी की सफलता यह सिद्ध करती है कि मेहनत व लगन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।
महक ने सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार, गुरुओं, कड़ी मेहनत और जुनून को दिया।
महक के पिता दिल्ली में एसओ पद पर कार्यरत हैं और तहसीलदार की लिखित परीक्षा पास कर चुके हैं। महक ने दिल्ली में ही रहकर दसवीं और बारहवीं की परीक्षा नेवी स्कूल दिल्ली से पास की। राष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री से सम्मानित हो चुकीं बुआ ज्योत्सना ने बताया कि महक ने अक्तूबर 2025 में टेस्ट दिया था और जनवरी 2026 में एसएसबी इंटरव्यू दिया था।
विज्ञापन
बुधवार रात ही एनडीए-2 का रिजल्ट जारी हुआ है। महक के भाई नमन सुहाग दूसरी कक्षा में पढ़ रहे हैं जबकि बहन नव्या नौवीं कक्षा की छात्रा हैं। उनकी उपलब्धि पर नवीन सुहाग, कैप्टन सत्य प्रकाश, मास्टर चंद्र प्रकाश, युद्धवीर, हर्ष आदि ने उनको बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अब तक खुद का फोन नहीं खरीदा
परिजनों ने बताया कि महक ने अभी तक खुद का फोन नहीं खरीदा है और न ही वह सोशल मीडिया का प्रयोग करती हैं। उन्होंने युवाओं को भी संदेश दिया कि सोशल मीडिया से दूर रहकर लक्ष्य निर्धारित करें तभी सफलता अर्जित की जा सकती है। स्कूल समय में भी वह हमेशा हर प्रतियोगिता में प्रतिभागी के तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रही हैं। इसके साथ ही उन्हें घर का खाना चूरमा, हलवा पसंद है।