फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Married woman dies; her family alleges harassment.

विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने प्रताड़ना के लगाए आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
बादली। क्षेत्र के गांव सौंधी निवासी 25 वर्षीय बीना पत्नी कृष्ण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बीना की सीढ़ियों से गिरने के कारण मौत होने की बात सामने आई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन


बताया गया है कि बीना की शादी करीब छह वर्ष पहले कृष्ण के साथ हुई थी। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बीना को ससुराल पक्ष के लोग लंबे समय से प्रताड़ित करते थे। उनका आरोप है कि यह सामान्य हादसा नहीं, बल्कि संदिग्ध मामला है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


मृतका के भाई बितू ने बताया कि परिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। घटना के बाद दोनों पक्षों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां मामले को लेकर काफी देर तक चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है। थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed