फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Markets buzz with activity for Kanjak Pujan; demand for tiffins rises

कंजक पूजन के लिए बाजारों में बढ़ी रौनक, टिफिन की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Markets buzz with activity for Kanjak Pujan; demand for tiffins rises
फोटो 61 : कंजकों को गिफ्ट देने के लिए बाजार में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
बहादुरगढ़। नवरात्र के आठवें दिन रविवार को मां महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। सोमवार को कंजक पूजन को लेकर बाजारों में महिलाओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने कंजकों को उपहार देने के लिए टिफिन, पेंसिल बॉक्स, वाटर बोतल और ज्योमेट्री बॉक्स की खरीदारी की। 20 अक्तूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पुराना कोर्ट परिसर के नजदीक रावण दहन होगा।
विज्ञापन

मेन बाजार में गिफ्ट गैलरी संचालक सुमित कुमार ने बताया कि कंजक पूजन के लिए थालियां, कटोरी, टिफिन और माता की चुनरी की मांग है। प्लेट 10 से 40 रुपये, टिफिन 20 रुपये, कटोरी 10 रुपये और चुनरी 5 से 50 रुपये तक में उपलब्ध है।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर दुकान लगाने वाले राहुल ने बताया कि कलर पैक, लंच बॉक्स, पेंसिल बॉक्स और रबर पैक 10 से 40 रुपये तक में बिक रहे हैं। छोटी प्लेटों की मांग भी अधिक है। लाइनपार निवासी ईशवंती ने बताया कि उन्होंने बच्चों के लिए टिफिन विद टॉय पैक खरीदा है। नई बस्ती निवासी राखी ने ने बताया कि पेंसिल बॉक्स और टिफिन खरीदे, ताकि बच्चों को उपयोगी उपहार दिए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो 61 : कंजकों को गिफ्ट देने के लिए बाजार में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद



-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed