फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Man forced to do sit-ups, his wife forced to lick her spit in public in Bihar

लव-मैरिज करने पर कपल को दी शर्मनाक सजा, भरी पंचायत में लड़की से चटवाया थूक

Tue, 06 Mar 2018 05:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Tue, 06 Mar 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
Man forced to do sit-ups, his wife forced to lick her spit in public in Bihar
बिहार
बिहार में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक कपल को लव मैरिज करना इतना महंगा पड़ेगा उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा। पंचायत ने युवक से भरी पंचायत में उठक बैठक लगवाई तो वहीं महिला को सबके सामने थूक चटवाया। घटना के बाद से थूक चाटने का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


यही नहीं पंचायत ने दोनों पर 11-11 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही है। घटना सुपौल के बड़हरा पंचायत की है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक मार्च का है। 
विज्ञापन

 



बता दें कि युवती मरौना प्रखंड क्षेत्र के बड़हरा पंचायत स्थित अपने नाना-नानी के घर पर रहती थी। युवती ने वहीं रहकर मध्य विद्यालय गजहारा से पढ़ाई पूरी की है। इस दौरान युवती का गांव के ही संजीत कुमार से उसे प्रेम हो गया। मिलने से हुई शुरुआत धीरे-धीरे शादी तक पहुंच गई। 16 फरवरी को दोनों ने सदर थाना क्षेत्र स्थित हरदी दुर्गा मंदिर में शादी कर ली।

26 फरवरी को नोटरी पब्लिक में शादी रजिस्टर कराई। इसके बाद दोनों घर पहुंच गए। लड़का और लड़की दोनों का परिवार शादी को मानने के लिए तैयार हो गया, लेकिन गांव के कुछ दबंगों ने इसका विरोध कर दिया। इसके बाद गांव में पंचायत बैठ गई। 


पंचायत ने लड़की और लड़के के इस फैसले को पंचायत और समाज के विरुद्ध बताया। इसके बाद पंचायत ने दोनों को सजा देने का फैसला किया। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed