{"_id":"6a6f7bec9c914f7bb60fb23c","slug":"man-dies-in-road-accident-near-rohad-toll-plaza-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-125900-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहद टोल के पास सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहद टोल के पास सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
फोटो-52: मृतक रामनिवास का फाइल फोटो। स्रोत पुलिस
बहादुरगढ़। रोहद टोल के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक हिसार जिले के गांव कापड़ो निवासी रामनिवास थे। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सोमबीर पुत्र रामनिवास निवासी गांव कापड़ो, दूजन पाना, जिला हिसार ने बताया कि वे दो भाई हैं। उनके पिता रामनिवास (52) करीब पांच-छह दिन पहले अपने एक परिचित से मिलने बहादुरगढ़ आए थे। रविवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता का रोहद टोल के पास सड़क हादसा हो गया है।
सूचना मिलते ही सोमबीर अपने परिजनों के साथ बहादुरगढ़ पहुंचे और अस्पताल में अपने पिता के शव की पहचान की। उन्होंने पुलिस को बताया कि शव की स्थिति देखकर प्रतीत होता है कि किसी अज्ञात वाहन ने उनके पिता को टक्कर मारी, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना आसौदा से एएसआई सोमबीर ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात वाहन व उसके चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।