वीडियो: मोबाइल चुराने पर शख्स को पहले बेरहमी से पीटा फिर पेड़ से उल्टा लटकाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के दरभंगा से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां मोबाइल चोरी के शक में एक शख्स को ना केवल बेरहमी से पीटा गया बल्कि उसे पेड़ से भी बांध दिया गया। इस घटना का वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। घटना गरभंगा जिले के हिंगोली गांव की है। यहां कथित मोबाइल चोरी के शक में कुछ स्थानीय लोगों ने आरोपी की पिटाई के बाद उसे पेड़ से उल्टा लटका दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
हुआ यूं कि हिंगोली गांव के रहने वाले एक स्थानीय शख्स का मोबाइल फोन चोरी हो गया था। चोरी के शक में गांववालों के एक समूह ने एक शख्स को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद उन्होंने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान आरोपी के मुंह पर लोगों ने खूब मुक्के मारे गए। सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि कुछ लोग इस घटना को तमाशबीन की तरह देखते रहे और किसी ने भी उस शख्स को बचाने की कोशिश तक नहीं की।
कथित आरोपी की पिटाई करने के बाद भी जब गांव वालों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने शख्स को रस्सी और चेन की मदद से पेड़ पर उल्टा लटका दिया। मामला सामने आते ही पुलिस तुरंत इसकी जांच में जुट गई और इस मामले से संबंधित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना महिलाओं और बच्चों की आंखों के सामने घटित हुई।
#WATCH Man beaten and hung upside down for stealing a mobile phone in Darbhanga's Hingoli village. Police says, '3 people who thrashed the man have been arrested.' #Bihar pic.twitter.com/KOzE1XBo9D
— ANI (@ANI) April 18, 2018