फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Mammography unit will be successful in timely detection of breast cancer: Dr. Kadyan

स्तन कैंसर की समय पर पहचान करने में सफल रहेगी मैमोग्राफी यूनिट : डॉ. कादयान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Mammography unit will be successful in timely detection of breast cancer: Dr. Kadyan
26jjrp14- सिविल अस्पताल में मैमोग्राफी मशीन का उद्घाटन करती सीएमओ डॉ. मंजू कादयान। स्रोत : स्वा
झज्जर। जिला अस्पताल झज्जर में महिलाओं में स्तन कैंसर की समय पर पहचान एवं उपचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अत्याधुनिक डिजिटल मैमोग्राफी यूनिट का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान ने मंगलवार को किया। यह कार्यक्रम कैंसर स्क्रीनिंग ओपीडी में नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट, एम्स दिल्ली के समन्वय से आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस नई सुविधा के शुरू होने से जिले भर की महिलाओं को अब स्तन कैंसर जांच के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समय पर जांच एवं उपचार संभव हो सकेगा। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. मंजू कादयान ने कहा कि महिलाओं तक अधिकतम कैंसर स्क्रीनिंग सेवाएं पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

कहा कि स्तन कैंसर के मामलों में समय पर जांच और पहचान अत्यंत महत्वपूर्ण होती है तथा डिजिटल मैमोग्राफी यूनिट महिलाओं को आधुनिक एवं सुलभ जांच सुविधा प्रदान करेगी। डॉ. जितेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि यह पहल कैंसर सेवाओं के विकेंद्रीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत स्टार्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ जेपी सिंह ने कहा कि इस सीएसआर सहयोग का मुख्य उद्देश्य आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ. आकृति हुड्डा, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. गुरजीत सिद्धू, उप सिविल सर्जन डॉ. सुनीता तंवर, डॉ. शैलेंद्र डोगरा, डॉ. बसंत दुबे, उपाधीक्षक डॉ. यशपाल मोनिया, डॉ. अजय सिंगला, डॉ. मीनू, डॉ. सुरेंद्र दहिया, डॉ. अचल, डॉ. विकास सहराय, संदीप जांगड़ा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed