फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Malviya House captured the Inter House Football Trophy

इंटर हाउस फुटबॉल ट्रॉफी पर मालवीय हाउस का कब्जा

Amar Ujala Bureau Updated Fri, 11 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
भरवारी। नगर स्थित भवंस मेहता विद्याश्रम में गुरुवार को फुटबॉल ट्राॅफी मैच का आयोजन किया गया। इसमें चार टीमों नेहरू हाउस, मेहता हाउस, मुंशी हाउस और मालवीय हाउस ने हिस्सा लिया। अंत में शानदार प्रदर्शन कर मालवीय हाउस ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


विद्याश्रम के मैदान पर नाॅक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच नेहरू और मेहता हाउस के बीच हुआ। इसमें मेहता हाउस विजेता रहा। दूसरा मैच मालवीय और मुंशी हाउस के मध्य खेला गया। इसमें मालवीय हाउस ने बाजी मार ली। फाइनल मुकाबला मेहता और मालवीय के बीच हुआ। निर्धारित समय में कोई भी टीम गोल करने में नाकाम रही। पेनाल्टी शूट में पहला गोल मालवीय की तरफ से किशन और दूसरा गोल कृष्णानंद ने किया। मेहता की तरफ से एक मात्र गोल अभिषेक पाल कर सके। इस तरह मालवीय हाउस ने 2-1 से मैच जीत कर ट्रॉफी हासिल कर ली। प्रधानाचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव ने दोनों टीमों का उत्साहवर्धन किया। रेफरी की भूमिका सुधाकर सिंह ने निभाई।
विज्ञापन



भरवारी। नगर स्थित नेशनल इंटरमीडिएट काॅलेज में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान हाईस्कूल की परीक्षा में पहला स्थान हासिल करने वाले छात्र राज शुक्ल को प्रबंधक रवि नारायण तिवारी व प्रधानाचार्य कलीम अहमद ने साइकिल देकर सम्मानित किया। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा रैली भी निकाली। इस मौके पर भुनेश्वर कुमार तिवारी, एनसीसी एएनओ पंकज कुमार, माया तिवारी, अरुण कुमार द्विवेदी, भरत लाल शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed