फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Mainpal Dhilla, who is serving life imprisonment, gets 12 hours parole for marriage.

आजीवन कारावास काट रहे मैनपाल ढिल्ला को शादी के लिए 12 घंटे की पैरोल

Amar Ujala Bureau Updated Wed, 23 Sep 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
बादली(बहादुरगढ़)। आजीवन कारावास की सजा काट रहे बादली निवासी मैनपाल ढिल्ला की 24 सितंबर को शादी होगी। उसे शादी के लिए 12 घंटे की पैरोल मिली है। इस दौरान वह सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक जेल से बाहर रहेगा।
विज्ञापन

शादी झज्जर-गुरुग्राम रोड स्थित दुलीना फार्म में होगी। शादी के कार्ड के अनुसार, दोपहर 12 बजे लंच, 2 बजे घुड़चढ़ी और 3 बजे बरात रवाना होगी। पैरोल अवधि समाप्त होने पर मैनपाल को रात 8 बजे तक जेल लौटना होगा। मैनपाल ढिल्ला हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार और आपराधिक षड्यंत्र के मामलों में दोषी है। वर्ष 2007 के एक मामले में 2013 में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वह हरियाणा पुलिस के कई मामलों में वांछित था और दो अन्य मामलों में भी दोषी ठहराया जा चुका था।
विज्ञापन

मैनपाल को 17 जुलाई 2018 को हिसार सेंट्रल जेल से छह सप्ताह की पैरोल मिली थी। पैरोल समाप्त होने पर वह नहीं लौटा और कंबोडिया भाग गया। हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने 6 नवंबर 2024 को इंटरपोल से रेड नोटिस जारी करवाया। कंबोडियाई अधिकारियों के सहयोग से उसे 24 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया गया और 2 सितंबर 2025 को भारत लाया गया। मैनपाल का विवाह कंबोडिया की मेटा चान के साथ होगा। दुल्हन और उसके परिवार के सदस्य झज्जर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed