{"_id":"617fe3ff16a89727b51da541","slug":"madhya-pradesh-police-takes-action-on-bajrang-dal-who-were-making-a-fuss-on-conversion-in-satna-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश : सतना में बजरंग दल पर कार्रवाई, धर्मांतरण पर बवाल कर रहे बजरंगियों को पुलिस ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश : सतना में बजरंग दल पर कार्रवाई, धर्मांतरण पर बवाल कर रहे बजरंगियों को पुलिस ने पीटा
Mon, 01 Nov 2021 06:26 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 01 Nov 2021 06:26 PM IST
सार
सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान का इशारा मिलते ही पुलिस ने बजरंगियों की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई का वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसमें नजर आया पुलिस दो कार्यकर्ताओं को जमीन पर लेटाकर पीटती दिख रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बजरंगियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतना में धर्मांतरण के मसले पर रविवार रात बवाल हो गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोलगवां थाने के सामने प्रदर्शन शरू कर दिया। गर्भवती पुलिस कांस्टेबल को चोट लगने के बाद मामला बिगड़ गया। पुलिस ने बजरंगियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घसीटते हुए थाने ले गए।
विज्ञापन
विवाद की शुरुआत सतना में नवरंग पार्क के सामने स्थित चर्च ऑफ गॉड से शुरू हुई। धर्मांतरण की सूचना के बाद करीब 50 बजरंग दल कार्यकर्ता यहां पहुंच गए थे। विवाद टालने के लिए सब-इंस्पेक्टर शैलेन्द्र पटेल भी वहां थे। चर्च में प्रार्थना चल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने बजरंगियों को खदेड़ दिया। फादर बीजू थॉमस ने कहा कि हर रविवार 9 से 11 बजे तक प्रेयर होती है। हम वही कर रहे हैं। वहां मौजूद लोगों ने कहा कि वे स्वेच्छा से आए हैं।
विज्ञापन
दिन में मामला शांत हो गया था। शाम को जब बयान हो रह थे, तब बजरंगी भी थाने पहुंच गए। सड़क पर चक्काजाम कर दिया। बयान दे रहे लोग भी सड़क पर आ गए। दोनों पक्षों में धक्कामुक्की के बीच गर्भवती कांस्टेबल प्रियंका सिंह पटेल को चोट लग गई। इसके बाद माहौल बिगड़ गया। सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान का इशारा मिलते ही पुलिस ने बजरंगियों की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई का वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसमें नजर आया पुलिस दो कार्यकर्ताओं को जमीन पर लेटाकर पीटती दिख रही है।
विज्ञापन