{"_id":"5ea2a9468ebc3e9041594090","slug":"lock-down-violation-case-filed-on-md-of-param-group-on-giving-false-intimation87","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झूठी सूचना देने पर परम ग्रुप के एमडी पर लॉक डाउन उल्लंघन का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठी सूचना देने पर परम ग्रुप के एमडी पर लॉक डाउन उल्लंघन का केस दर्ज
विज्ञापन
घायल राजीव कुमार
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना पुलिस ने परम डेयरी समूह के एमडी राजीव कुमार पर लॉक डाउन उल्लंघन का केस दर्ज किया है। राजीव कुमार ने पुलिस को पूर्व कर्मचारी पर रास्ते में रोककर लूट की कोशिश हुए जानलेवा हमला करने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी थी। पड़ताल में मामला झूठा निकलने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एनआरआई सिटी निवासी परम समूह के एमडी राजीव कुमार पर जानलेवा हमला कर लूट की कोशिश की सूचना वायरल हुई। इसमें बताया गया कि राजीव कुमार घटना में घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन पर फायरिंग भी की गई है। इस मामले में डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि 17 अप्रैल को राजीव कुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर सूचना दी थी कि उनके पूर्व कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर लूट की कोशिश की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने राजीव कुमार और उनके ड्राइवर से घटना के संबंध में अलग-अलग पूछताछ की। दोनों के बयानों में भिन्नता पाई गई। गहनता से पूछताछ करने पर ड्राइवर ने जानकारी दी कि हमले और लूट की कोशिश की घटना झूठी है। इसके बाद पुलिस ने राजीव कुमार पर लॉक डाउन के उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया। पुलिस सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि राजीव कुमार की फॉर्च्यूनर कुछ दिन पहले पलट गई थी। इसमें वह जख्मी हुए थे। इस मामले में राजीव कुमार का भी पक्ष जानने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
घायल राजीव कुमार
- फोटो : AMAR UJALA
घायल राजीव कुमार