फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Live Updates of Rajya Sabha Election 2018

राज्यसभा चुनाव: मुकाबला हुआ रोचक, विपक्ष के दो विधायक नहीं देंगे वोट, 3 भाजपा के पाले में आए

Fri, 23 Mar 2018 06:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 Mar 2018 06:36 AM IST
विज्ञापन
Live Updates of Rajya Sabha Election 2018
विधानसभा के तिलक हॉल में होगी वोटिंग - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में पल-पल बदल रहे सियासी समीकरणों के बीच राज्यसभा चुनाव का मुकाबला काफी रोचक हो गया है। दो विधायकों के पाला बदलकर भाजपा के साथ आ जाने व एक  
विज्ञापन

अन्य के भी देर रात तक आने की संभावना के साथ ही दो विधायकों को मतदान के लिए जेल से भेजने की न्यायालय से इजाजत न मिलने के कारण विपक्ष की मुश्किलें खासी बढ़ गई हैं। 

भाजपा ने विपक्ष को घेरने की पूरी व्यूहरचना कर ली है। ऐसा लगता है कि भाजपा के रणनीतिकार राज्यसभा चुनाव के बहाने गोरखपुर और फूलपुर में सपा व बसपा की दोस्ती से मिली हार का हिसाब-किताब बराबर कर लेना चाहते हैं। जिस तरह की स्थितियां दिख रही हैं उसमें सपा मुखिया अखिलेश यादव का मायावती को रिटर्न गिफ्ट देना काफी मुश्किल दिख रहा है। 
विज्ञापन


लखनऊ में बृहस्पतिवार को राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दूत के रूप में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और वहां बैठक में मौजूद सभी विधायकों से मुलाकात की। इस दौरान वहां बसपा के पुरवा (उन्नाव) से विधायक अनिल सिंह भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा बसपा की एक और विधायक वंदना सिंह के भी आने की रही। हालांकि उनके पहुंचने की पुष्टि नहीं हो पाई। पर, दावा किया जा रहा है कि बसपा का एक और विधायक भाजपा के साथ है। याद रहे कि सपा के नितिन अग्रवाल पहले ही भाजपा के पाले में जा चुके हैं। निर्दल अमनमणि और विजय मिश्र भी भाजपा के समर्थन की घोषणा कर चुके हैं। 

Live Updates of Rajya Sabha Election 2018
विधानसभा के तिलक हॉल में होगी वोटिंग - फोटो : अमर उजाला
भाजपा को बढ़त
जेल मे बंद बसपा के मुख्तार अंसारी और सपा के  हरिओम यादव को मतदान के लिए आने की अनुमति न मिलने व बसपा के एक विधायक अनिल और सपा के नितिन अग्रवाल के भाजपा के पाले में जान से उसे बढ़त मिलती दिख रही है। एक उम्मीदवार की जीत के लिए कम से 37 विधायकों के वोट चाहिए। भाजपा के पास अब 329 (एक संभावित सहित) विधायक हो गए हैं। पार्टी को अपने नौ उम्मीदवार जिताने के लिए 333 विधायकों के वोट चाहिए। भाजपा के पास अभी 4 विधायक कम हैं।

क्रॉस वोटिंग की संभावना
समीकरणों को देखते हुए तय है कि मतदान के दौरान विपक्ष के वोटों में क्रॉस वोटिंग हो सकती है। कुछ अन्य विधायक भी ऐन वक्त भाजपा के पक्ष में जाकर उसके नवें उम्मीदवार की जीत का रास्ता आसान बना सकते हैं। पर भाजपा भी सुरक्षित नहीं है। सूत्रों के अनुसार भाजपा का एक विधायक सपा के पक्ष में वोट कर सकता है। कांग्रेस के भी दो विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने की खबर है।

बसपा उम्मीदवार की मुश्किल बढ़ी
विपक्ष के पास विधायकों का आंकड़ा अब 76 से घटकर अब 71 ही रह गया है। दो उम्मीदवारों को जीत के लिए 74 वोट चाहिए। विपक्ष के तीन वोट कम हो गए हैं। इससे बसपा के उम्मीदवार का प्रथम वरीयता के 37 मत पाकर जीतना काफी मुश्किल दिख रहा है। इस मुश्किल को  निर्दल रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया और विनोद सरोज के बसपा को वोट न देने की घोषणा ने और बढ़ा दिया है।

Live Updates of Rajya Sabha Election 2018
विधानसभा के तिलक हॉल में होगी वोटिंग - फोटो : अमर उजाला
आठ वोट ही बसपा को दे सकती है सपा
सपा के पास अब 45 विधायक बचे हैं। इनमें वह 37 वोट अपने पास रखकर केवल आठ वोट ही बसपा को दे सकती है। समीकरणों को देखते हुए यह मुश्किल ही है कि सपा अपने उम्मीदवार जया बच्चन को दांव पर लगाकर अपने 37 वोटों में से बसपा को दो वोट और दे।

वरीयता के मतों से फैसले की उम्मीद
आंकड़ों को देखते हुए कहा जा सकता है कि वरीयता के वोटों से दसवें उम्मीदवार का फैसला होगा। बशर्ते क्रॉस वोटिंग से भाजपा अपने लिए पांच विधायकों के वोट और न हासिल कर ले।

चुनावी समीकरण एक नजर में

दलीय स्थिति
भाजपा    311
अपना दल    09
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी    04
-----------------------------
भाजपा गठबंधन    324
---------------------
विपक्ष
सपा    47
पर, मत मिलने की उम्मीद 45
(नितिन अग्रवाल भाजपा के साथ, हरिओम यादव जेल में)
बसपा    19
पर, मत मिलने की उम्मीद 16
(मुख्तार अंसारी जेल में, अनिल सिंह पहुंचे भाजपा की बैठक में)
कांग्रेस    07
रालोद    01
--------------
निर्दल या अन्य दल    04
-----------------------
विपक्ष के कुल विधायक 74
पर, अब मत मिलने की उम्मीद 69
(दो को मतदान की अनुमति नहीं, दो भाजपा के साथ, एक और विधायक के भाजपा संग आने की खबर)

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed