{"_id":"6a9dc926b73265b1ec09d1a7","slug":"light-drizzle-brought-relief-to-people-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-126935-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बूंदाबांदी से लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बूंदाबांदी से लोगों को मिली राहत
विज्ञापन
फोटो-51: बूंदाबांदी के बीच दिल्ली की ओर जाता एक बाइक चालक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। क्षेत्र में रविवार को हुई हल्की बूंदाबांदी से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी के कारण मौसम सुहावना हो गया। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शहर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
बूंदाबांदी से साफ हुई शहर की हवा:
बारिश और तेज हवाओं का असर शहर की वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिला। बूंदाबांदी के कारण वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषण के कण कम हो गए, जिससे हवा काफी साफ रही। रविवार को बहादुरगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक 41 दर्ज किया गया, जो 50 के स्तर से भी नीचे रहा। इससे लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिली।
सोमवार को भी बारिश के आसार:
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार हैं। यदि बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। रविवार को मौसम में आए बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले दिनों गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए हल्की बारिश राहत लेकर आई। वहीं, बारिश के बाद सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में धूल भी कम दिखाई दी।
विज्ञापन
फोटो-51: