{"_id":"5a491dde4f1c1b5c0c8b6030","slug":"lie-with-hours-of-fog-and-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे व ठंड से ट्रेने घंटों लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे व ठंड से ट्रेने घंटों लेट
mahoba
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
222
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड से आम आदमी बेहाल है। दूसरे दिन भी कोहरे के चलते ट्रेनें दो से चार घंटे तक देरी से चली। यात्रियों को घंटों रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैैठना पड़ा।
जबलपुर से दिल्ली जाने वाली महा कौशल एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई। दिल्ली से जबलपुर जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस ढाई घंटा और दिल्ली से मानिकपुर जाने वाली संपर्क क्रांति दो घंटा देरी से आई। उदयपुर इंटरसिटी भी तीन घंटे देरी से आई। झांसी से इलाहाबाद जाने वाली पैसेंजर दो घंटे और इलाहाबाद से झांसी जाने वाली पैसेंजर भी चार घंटे देरी से आई। ट्रेनों के समय से न चलने से यात्री खासा परेशान रहे।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने रेलवे स्टेशनों और मुख्य चौराहों पर अलाव की व्यवस्था न होने से लोगाें को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा। रिक्शा चालक व गरीब वर्ग के लोग अलाव न जलने से खासा परेशान है। कोहरे के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। दोपहर 1 बजे के बाद धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन