फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   leopard seen at sharda range

शारदा रेंज के द्वान बीट में फिर दिखा बाघ

Wed, 10 May 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)। Updated Wed, 10 May 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज की द्वान बीट में मंगलवार शाम फिर बाघ का मूवमेंट नजर आया है। बस्तिया गांव के दो बाइक सवार युवकों को किरोड़ा पुल के पास बाघ दिखा तो वे वापस टनकपुर लौट आए। बाद में वन विभाग के गश्ती दल ने उन्हें बस्तिया तक पहुंचाया। बाघ के दिखाई देने की सूचना के बाद हमलावर बाघ को पकड़ने की कोशिश में जुटी वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई है।
विज्ञापन


शारदा रेंज के द्वान बीट में दो माह के अंदर दो महिलाओं को निवाला बनाने के बाद वन विभाग करीब डेढ़ माह से हमलावर बाघ को पकड़ने की कोशिश में जुटा है। जंगल में सीसी कैमरे लगाने के साथ ही दो पिंजरेे भी लगाए गए हैं, लेकिन पिंजरे लगाने के बाद घटना स्थल के आसपास पिछले एक सप्ताह से बाघ का मूवमेंट नजर नहीं आया था।
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे बस्तिया गांव के दो युवक टनकपुर से बाइक पर अपने घर जा रहे थे कि किरोड़ा पुल के पास उन्हें बाघ दिखाई पड़ा। इस पर वे वापस टनकपुर लौट आए और वन विभाग को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्य ने बताया कि रेंज के जंगल में तीन से अधिक बाघों का मूवमेंट है, लेकिन द्वान बीट में एक सप्ताह बाद बाघ के मूवमेंट की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले बस्तिया के युवकों को मंगलवार देर शाम विभाग की टीम ने अपनी सुरक्षा में बस्तिया तक पहुंचाया।

बाघ के खतरे से छुटकारा दिलाने की मांग
आबादी से लगे शारदा रेंज के जंगल में बढ़ते बाघ के खतरे से लोगों में खासी दहशत बनी है। जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, उचौलीगोठ के प्रधान सुरेश महर, बस्तिया के प्रधान नवीन सिंह, छीनीगोठ की प्रधान दीपा बिष्ट, विचई की प्रधान किरन देवी, थ्वालखेड़ा के प्रधान सतीश पांडेय आदि ने वन विभाग और प्रशासन से बाघ के खतरे से छुटकारा दिलाने की मांग की है।


थ्वालखेड़ा में तेंदुए ने गोशाले में घुसकर बछिया मारी
जंगल से लगे गांवों में तेंदुओं का भी आतंक बना है। मंगलवार रात पूर्णागिरि मार्ग के थ्वालखेड़ा गांव में तेंदुए ने गोशाले में घुसकर एक ग्रामीण की बछिया को मार डाला। ग्राम प्रधान सतीश पांडेय ने बताया कि तेंदुए ने नाथ सिंह महर पुत्र दान सिंह महर की बछिया को निवाला बनाया है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने भी घटना स्थल के आसपास मिले पंजे के निशान से तेंदुए द्वारा बछिया मारे जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed