{"_id":"c2f35d3024c9370bfb661c999d414377","slug":"lemon-rice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेमन राइस टेस्ट किया क्या?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेमन राइस टेस्ट किया क्या?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 08 Oct 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेमन राइस दक्षिण भारतीय डिश है। लेमन राइस बनाना बेहद आसान है। आईये जानने हैं इस टेस्टी डिश को बनाने की विधि...
विज्ञापन
आवश्यक सामग्री
बासमती चावल - डेढ़ कप ( बनाकर अच्छी तरह से ठंडा कर लें)
मूँगफली - 3-4 चम्मच (तली हुई)
नींबू का रस - 2 चम्मच
प्याज - 1 (बारीक कटी हुई)
हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कटी हुई)
हरा धनियाँ - 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
राई, जीरा - आधा चम्मच
हींग - 2 पिंच
चना दाल, सफ़ेद उड़द दाल - आधा कप
हल्दी पाउडर - चौथाई चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - स्वादानुसार
करी पत्ता - 5-6
नमक - स्वादानुसार
तेल - आवश्यकतानुसार
विधिः
लेमन राइस बनाने के लिए सबसे पहले चावल बनने के बाद अच्छी तरह से ठंडा होने दें।
बने हुए चावलों को एक बड़ी प्लेट में निकालकर फैला दें, जिससे चावल अलग अलग होकर जल्दी ठन्डे हो जाए जब बनाये हुये प्लेन चावल अच्छी तरह से ठंडे हो जाये तब एक अब एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करने के लिए गैस पर रखें।
जब तेल अच्छी गरम हो जाए तब गरम तेल में इसमें उड़द दाल, चना दाल, जीरा, हींग, करी पत्ता और राई डालकर 2 मिनट के लिए भूने, जीरा भुनने के बाद इसमें प्याज, कटी हुई हरी मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर 3-4 मिनट के लिये भून लें।
विज्ञापन
अब इस भुने हुये मसाले में ठंडे किये हुए चावल, तली हुई मूँगफली, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी सामग्रियों को एक कलछी की सहायता से अच्छी तरह से मिला कर करीब पांच मिनट के लिये फ्राई करके गैस बंद कर दें।
विज्ञापन
इन चावलों में नींबू का रस डालकर मिला दें। अब कटे हुये हरे धनिये से गार्निश करके चटनी, पापड़ और रायता साथ सर्व करें।