फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Lawyers protest against the killing observed by Day

हत्या के खिलाफ वकीलों ने मनाया विरोध दिवस

Mon, 23 Jan 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर Updated Mon, 23 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Lawyers protest against the killing observed by Day
मांगों को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक देने जाते सिविल बार के अधिवक्ता।
प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं की हो रही हत्या के खिलाफ सोमवार को अधिवक्ताओं ने विरोध दिवस के रूप में मनाया। नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए और उन्हें मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


दिए गए ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में हो रहे अधिवक्ताओं की हत्याओं पर शीघ्र अंकुश लगाया जाए। साथ ही हत्यारों से बचने के लिए शीघ्र शस्त्रों का लाइसेंस प्रदान किया जाए। इलाहाबाद में हुई घटना के पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी के साथ समान रूप से प्रतिकर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन


हत्यारों की जल्द सेे जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में रणजीत सिंह, धीरेंद्रनाथ सिंह, रामपूजन सिंह, उपेंद्र राय, सिद्धनाथ राय, अजय पांडेय, अवनीश त्रिपाठी, शंकर गोपाल चौबे, गिरजाशंकर यादव, उदयनारायण पांडेय, चंद्रबली राय, बबिता गुप्ता, राजेंद्र विक्रम सिंह, जयसूर्य भट्ट, राजेश राय, राजकुमार, नवीन कुमार राय, चंद्रमोहन सिंह, पवन वर्मा, अब्दुल मलिक, अध्यक्ष विजयशंकर पांडेय, नरेंद्रप्रताप सिंह आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed