{"_id":"14a6be9211e3b088576f8d85ce529ee7","slug":"latpata-chinese-mushroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"लटपटा चाइनीज मशरूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लटपटा चाइनीज मशरूम
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 18 Sep 2013 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामग्री- मशरूम 100 ग्राम, एक प्याज, एक शिमला मिर्च, कॉर्नफ्लॉर दो चम्मच, 3-4 लहसुन के जावे, अदरक का एक लच्छा, सोया सॉस दो चम्मच, टोमेटो सॉस और चिली सॉस एक-एक चम्मच, ऑलिव ऑयल और नमक स्वाद के मुताबिक।
विज्ञापन
विधि- प्याज और शिमला मिर्च को स्क्वायर शेप में काट लें। फिर इसे दो-तीन मिनट के लिए तेज आंच पर भूनें।
अब कॉर्नफ्लॉर का घोल बनाएं फिर मशरूम को उसमें अच्छे से डिप करें और निकालकर अलग रख लें। बचे हुए कॉर्नफ्लॉर घोल को रखें। अब एक पैन में तेल डालें और मशरूम को फ्राइ करें और निकाल लें।
विज्ञापन
उसी तेल में लहसु और अदरक डालें। इसे तेज आंच पर भूनें। फिर बारी-बारी सोया सॉस, टोमेटो सॉस और चिली सॉस डालते जाएं। इन्हें अच्छी तरह मिलाने के बाद इसमें मशरूम, शिमला मिर्च, प्याज डालें।
विज्ञापन
बचे हुए कॉर्नफ्लॉर घोल को भी मिक्स कर दें। पांच मिनट तक कम आंच पर इसे पकने दें। बीच-बीच में चलाती रहें ताकि पैन में लगे नहीं।
जब लगे कि मशरूम और शिमला मिर्च अच्छी तरह गल गए हैं, गैस बंद कर दें। अब सर्विंग बाउल में इसे निकालें और गर्मागर्म सर्व करें। स्प्रिंग अनियन से गार्निश करना नहीं भूलें।