फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Last date for application for awards is today

पुरस्कारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहन दे रही हरियाणा सरकार ने खेल, समाज सेवा, शिक्षा, महिला आर्थिक उत्थान, कर्तव्य पालना, पंचायती राज आदि क्षेत्रों में सराहनीय काम कर रही महिलाओं से विभिन्न पुरस्कारों के लिए 27 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। डीसी ने बताया कि आठ मार्च को हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह पुरस्कार दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों में राज्य स्तर पर दिया जाने वाला सुषमा स्वराज पुरस्कार है। इसके लिए पांच लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। इसके अलावा इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिला को एक लाख 50 हजार रुपये तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार और बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार प्राप्त महिला को एक लाख रुपए एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed