{"_id":"6a1b15717a8961549f0d180f","slug":"last-date-for-admission-to-undergraduate-courses-is-today-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-124171-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि आज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. राजवंती शर्मा ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है और 31 मई आवेदन की अंतिम तिथि है। महाविद्यालय में बीए, बीकॉम, बीएससी और बीसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए योग्य छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि छात्राएं अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपना पंजीकरण पूरा कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या से बचा जा सके और प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। अंतिम दिन पोर्टल पर अधिक ट्रैफिक के कारण सर्वर धीमा होने, वेबसाइट न खुलने या दस्तावेज अपलोड में परेशानी जैसी दिक्कतें आ सकती हैं।
प्रवेश प्रक्रिया के तहत रविवार एवं अन्य अवकाश के दिनों में भी प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पहली मेरिट सूची 11 जून को जारी की जाएगी, जिसके बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
दाखिला नोडल अधिकारी सुजाता वर्मा ने बताया कि छात्राएं 10वीं-12वीं के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, डोमिसाइल, फोटो, माइग्रेशन सर्टिफिकेट तथा आरक्षित वर्ग के प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज लेकर महाविद्यालय में जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।