{"_id":"6b0b155eb7bcfce54c058a5d","slug":"lakshmi-secured-first-place-in-the-science-exhibition-jhajjar-news-c-203-1-mgh1004-132197-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी में लक्ष्मी ने हासिल किया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी में लक्ष्मी ने हासिल किया प्रथम स्थान
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगड़ाना की छात्रा लक्ष्मी ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। लक्ष्मी ने अपने प्रोजेक्ट की प्रभावशाली प्रस्तुति और विषय की बेहतर समझ से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।
प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और जिज्ञासा विकसित करना है। विज्ञान आधारित प्रतियोगिताएं बच्चों को प्रतिभा दिखाने के साथ नई चीजें सीखने का अवसर देती हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।