फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   lady slaps to Bank Manager

सबके सामने बैंक मैनेजर को ठोक दिया थप्पड़

Sun, 20 Oct 2013 01:20 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़।
अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sun, 20 Oct 2013 01:20 AM IST
विज्ञापन
lady slaps to Bank Manager
फेज-6 स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में शनिवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण बन गई। जब लोन भरने के बाद नो आब्जेक्शन सर्टिफि केट (एनओसी) लेने आए देवर-भाभी ने बैंक मैनेजर से हाथापाई कर डाली।
विज्ञापन


इस बीच उन्होंने मैनेजर को थप्पड़ जड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने देवर-भाभी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बैंक मैनेजर संजय कुमार ने बताया कि आदर्श कॉलोनी बलौंगी निवासी करनबीर सिंह ने अपने मकान पर लोन लिया था। लोन भरने से पहले ही उसकी मौत हो गई। बैंक ने मृतक के परिवार वालों को बनता लोन चुकाने के लिए कहा। लेकिन कोई आगे नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरकार करनबीर के परिवार वालों ने मकान बेचना का सौदा किया। मकान खरीदने वालों ने लोन की सारी राशि भर दी, लेकिन जब लोन की एनओसी एवं अन्य दस्तावेज लेेने की बारी आई, तो शुक्रवार को लुमेश एक अन्य महिला रूमा को ले आया और मकान की रजिस्ट्री तथा अन्य दस्तावेजों की मांग करने लगे।

करनबीर ने लोन लेते समय सरिता को अपनी पत्नी बताया था। ऐसे में उन्होंने दोनों को सरिता को बुलाने के लिए कहा। इसी बीच लुमेश तथा रूमा उनके साथ बहस करने लगे। इतने में लुमा महिला ने उन्हें थप्पड़ मार दिया।


हाथापाई में उनके कपड़े भी फट गए। थाना फेज-1 एसएचओ धर्मपाल सिंह ने बताया कि बैंक मैनेजर संजय शर्मा की शिकायत पर रूमा देवी एवं लुमेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed