फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Lack of funds: punjab government Employees without salary from eight months

कर्मचारियों को आठ महीने से नहीं मिला वेतन

Mon, 09 May 2016 10:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Mon, 09 May 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
Lack of funds: punjab government  Employees without salary from eight months
वेतन - फोटो : demo picइस बार बढ़ा
पंजाब सरकार के पास फंड की कमी के कारण अब कई विभागों के कर्मचारियों को कई महीने से वेतन मिलना भी बंद हो गया है। डेराबस्सी में करीब 55 साल से चल रहा मार्केट कमेटी का दफ्तर पंजाब सरकार की अनदेखी का शिकार होकर रह गया है। हालत यह है कि पंजाब मंडी बोर्ड ने बीते दो साल से मार्केट कमेटी को दी जाने वाले वार्षिक ग्रांट 25 लाख रुपये जारी नहीं की गई। वहीं फसलों की आमद कम होने से आमदनी भी कम हो गई। फंड की कमी के कारण कर्मचारियों को पिछले आठ महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों को बिना वेतन के घर चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वर्ष 1962 से डेराबस्सी में मार्केट कमेटी का दफ्तर चल रहा है। लेकिन जो  स्थिति इस दफ्तर की पिछले दो सालों से बनी है वह इससे पहले कभी नहीं आई। हरियाणा व चंडीगढ़ की सीमा पर स्थित इस क्षेत्र के किसान अपनी फसलों को यहां की मंडी में लाने की बजाय चंडीगढ़, पंचकूला, बरवाला व अंबाला में  बेचने को पहल देते हैं। पहले यह पूरा क्षेत्र खेती पर निर्भर करता था। लेकिन, शहरीकरण बढ़ने से खेती लगातार कम होती जा रही है। इस कारण अब मंडियों में फसलों की कमी आ गई है।
विज्ञापन


पंजाब मंडी बोर्ड की ओर से दफ्तर का खर्च चलाने व कर्मचारियों के वेतन के लिए 25 लाख रुपये वार्षिक ग्रांट दी जाती है। लेकिन दो साल से न तो मंडी बोर्ड ग्रांट जारी कर रहा है। हाल यह है कि आठ महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। यहां पर पहले नौ कर्मचारी थे, जिनमें से एक लेखाकार व सेवादार रिटायर हो चुके हैं। जबकि, सात कर्मचारी तैनात हैं। इसमें एक सेवादार, एक क्लर्क, दो मंडी सुपरवाइजर, दो बोली इंस्पेक्टर व एक चौकीदार  शामिल है। जानकारी के  अनुसार, नौकरी कर रहे कर्मियों के अलावा रिटायर होने वाले कर्मियों को भी अभी तक बकाया नहीं मिल रहा है। दफ्तर की हालत भी खस्ता होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी बोर्ड के चेयरमैन चांद राणा ने बताया कि दो साल से ग्रांट जारी नहीं होने से आठ महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मामला सीपीएस व हलका विधायक एनके शर्मा के ध्यान में लाया गया है। उन्होंने जल्द ही समस्या का हल करवाते हुए ग्रांट जारी करवाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed