साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय मातनहेल में महिला प्रकोष्ठ की ओर से छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के लिए कविता पाठ और तात्कालिक भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की मीनाक्षी प्रथम, साक्षी द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष की कुसुमलता तृतीय रही।
कविता पाठ प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की कुसुमलता ने पहला, बीए प्रथम वर्ष की साधना ने दूसरा और बीएससी तृतीय वर्ष की साक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में राजबीर सिंह जाखड़, ऋषभ गोयल, आनंद कुमार और अजय शामिल रहे। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सुशील दलाल की अध्यक्षता में महिला प्रकोष्ठ संयोजिका डॉ. अन्नू और सदस्यों के सहयोग से आयोजित किया गया।