{"_id":"577bd23d4f1c1b090c7fafd0","slug":"krishna-raj-s-loss-of-her-ability-to","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कृष्णा राज में है मायावती का नुकसान करने की सामर्थ्य’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कृष्णा राज में है मायावती का नुकसान करने की सामर्थ्य’
Tue, 05 Jul 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 05 Jul 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
‘कृष्णा राज में है मायावती का नुकसान करने की सामर्थ्य’
Link Copied
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने कहा है कि भाजपा हाईकमान ने अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाली सांसद कृष्णा राज को राज्यमंत्री बनाकर न सिर्फ राजनीतिक, बल्कि सामाजिक समीकरण के हिसाब से भी दूरदर्शिता का परिचय दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश से ब्राह्मण, अनुसूचित और पिछड़ा वर्ग के सदस्य को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है, इसका लाभ निश्चित रूप से भाजपा को मिलेगा। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ने मुमुक्षु आश्रम में अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि शाहजहांपुर ही नहीं, बल्कि पूरे बरेली मंडल में पहली बार किसी दलित महिला को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इससे केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली अड़चनें दूर होंगी। एक ओर जहां बरेली मंडल का विकास होगा, वहीं अनुसूचित जाति के मतदाताओं में सकारात्मक संदेश भी जाएगा। एक सवाल के जवाब में चिन्मयानंद ने कहा कि कृष्णा राज पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी डाली गई है। खासतौर पर जनपद शाहजहांपुर की अन्य सीटों को जिताने की चुनौती भी उन्हीं पर होगी। उन्हें पूरा विश्वास है कि जिस तरह से कृष्णा राज ने सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर अपना दो वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है, इस चुनौती को भी वह जरूर स्वीकारेंगी। चिन्मयानंद ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती को वह टक्कर दे पाने में समर्थ होंगी या नहीं यह तो नहीं कह सकते लेकिन मायावती का बहुत बड़ा नुकसान करने में वह जरूर सक्षम हैं। अनुप्रिया पटेल और डॉ. महेंद्र पांडेय का लाभ भी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा। स्वामी ने कहा कि प्रदेश में मायावती का जनाधार खिसक रहा है। इस विस्तार में जरूरत के हिसाब से बड़ी सूझ-बूझ से समीकरण साधे गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में जब-जब भाजपा की सरकार बनी है, तब मंत्रिपरिषद में शाहजहांपुर को उच्च पद हमेशा मिला है, फिर चाहें वह सत्यपाल सिंह यादव हों या फिर कृष्णा राज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।