फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   kisan aandolan in rajasthan

किसान आंदोलन: किसानों का दावा सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया

Sun, 18 Jun 2017 09:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 18 Jun 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
kisan aandolan in rajasthan
भारतीय किसान संघ के आह्वान पर चल रहे महापड़ाव - फोटो : File
राजस्थान में भारतीय किसान संघ के आह्वान पर चल रहे महापड़ाव को समाप्त करने के लिए सरकार ने प्रयास शुरु कर दिए है। रविवार की शाम जयपुर में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया और किसानों संघ के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता शुरु हुई। 
विज्ञापन


भारतीय किसान संघ के आह्वान पर जयपुर, जोधपुर, उदयपुर समेत अन्य संभाग मुख्यालयों पर 15 जून से महापड़ाव चल रहा है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष मणीलाल लबाना ने बताया कि किसानों की मांगों को लेकर राज्य सरकार के साथ बातचीत शुरु हो गई है।
विज्ञापन

कोर कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात की और उन्हें मांग पत्र सौंपा। 

इससे पहले जयपुर में कोर कमेटी की बैठक हुई जिसमें मांगें नहीं मानें जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस बैठक में आंदोलन की आगामी रणनीति भी बनाई गई। सरकार ने मांगें नहीं मानी तो 20 जून से आंदोलन तेज किया जाएगा। इस चरण में आंदोलन का केंद्र संभाग की बजाय गांव बनाते हुए गांव से संग्राम शुरु किया जाएगा। इसके तहत मंडिया बंद कराने, शहर बंद कराने, प्रदर्शन करने और मंत्रियों का बहिष्कार करने जैसे कदम उठाए जाएंगे। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी तो मंत्रियों की नींद हराम कार्यक्रम चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed