फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Kicks and punches exchanged after taking possession of Panchayat land.

पंचायत की जमीन पर कब्जा लेने के बाद चले लात-घूंसे

Amar Ujala Bureau Updated Tue, 30 Jun 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
Kicks and punches exchanged after taking possession of Panchayat land.
30jjrp12 बिलौचपुरा में कब्जा कार्रवाई के दौरान पैमाइश के बाद पोल गाड़ती टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। छुछकवास पुलिस चौकी के तहत आने वाले गांव बिलौचपुरा में मंगलवार को पंचायत की पांच एकड़ जमीन से कब्जा हटाया गया।
कब्जा कई साल पुराना था। पुलिसकर्मियों की रवानगी से पहले बिलौचपुरा के ग्रामीणों और कब्जाधारक में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों की ओर से लात-घूंसे भी चले। हालांकि पुलिस का कहना है कि उनके पास इसके संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है।
गांव बिलौचपुरा के सरपंच हरीश ने बताया कि गांव की जमीन पर गांव भिंडावास निवासी एक व्यक्ति ने कब्जा किया था। करीब 40 साल से यह कब्जा चला आ रहा था। ग्राम पंचायत ने कोर्ट में केस किया और पंचायत केस जीत गई। मंगलवार को कब्जाधारक से कब्जा छुड़वाकर ग्राम पंचायत को उस जमीन का कब्जा दिलाने के लिए कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

इस दौरान बीडीओ भारती शर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। मौके पर पुलिस बल भी तैनात था। जमीन को जोत दिया गया और पोल गाड़कर उसकी निशानदेही करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरंपच हरीश ने आरोप लगाया कि पंचायती जमीन पर कब्जा लेने के बाद कागजी कार्रवाई चल ही रही थी कि पुलिसकर्मी मौके से गांव की तरफ चले गए। कब्जा करने का आरोपी वहां पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। गांव के लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह माना नहीं। उसने गांव के ही एक व्यक्ति को धक्का दिया और उस पर हाथ उठा दिया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से लात-घूंसे चले।


ठेके पर दे रखी थी जमीन

भिंडावास निवासी जिस व्यक्ति ने जमीन पर कब्जा किया था, उसने वह जमीन किसी को करीब 1.5 लाख रुपये में ठेके पर दी हुई थी। इससे ग्राम पंचायत को आर्थिक नुकसान भी हो रहा था।




वर्जन
जहाजगढ़ और बिलौचपुरा में मंगलवार को दो जगह पर कार्रवाई की थी। जहाजगढ़ में बेरी थाने से टीम गई थी और बिलौचपुरा में छुछकवास पुलिस चौकी से टीम गई थी। अभी तक झगड़े की कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विनोद कुमार, एसएचओ, बेरी थाना

30jjrp12 बिलौचपुरा में कब्जा कार्रवाई के दौरान पैमाइश के बाद पोल गाड़ती टीम। संवाद

30jjrp12 बिलौचपुरा में कब्जा कार्रवाई के दौरान पैमाइश के बाद पोल गाड़ती टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed