फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   MP LS Polls PM Modi rally will be held in Khargone on Tuesday

MP LS Polls: मंगलवार को खरगोन में होगी पीएम मोदी की सभा, आम लोगों के लिए प्रशासन ने ट्रैफिक रूट किया डायवर्ट

Mon, 06 May 2024 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 May 2024 07:30 PM IST
सार

मंगलवार को नवग्रह मेला मैदान की ओर आने वाले यात्री वाहनों, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के वाहनों को प्राथमिकता से आवागमन कराया जाएगा।

विज्ञापन
MP LS Polls PM Modi rally will be held in Khargone on Tuesday
पीएम की सभा के चलते डायवर्ट किया गया शहर का ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन नगर के नवग्रह मेला मैदान में मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचेंगे, जिसको लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के साथ ही नगर के ट्रैफिक व्यवस्था को भी डायवर्ट किया है। वहीं, मंगलवार को नवग्रह मेला मैदान की ओर आने वाले यात्री वाहनों, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड के वाहनों को प्राथमिकता से आवागमन कराया जाएगा।

विज्ञापन


हालांकि, खरगोन शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों को आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रातः 06 बजे से रेगुलेट किया जाएगा। इधर, जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक सात मई को जिला खरगोन में भ्रमण के दौरान रूट डायवर्जन एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था कुछ इस तरह रहेगी।
विज्ञापन


पार्किंग व्यवस्था

  • इंदौर, धार और कसरावद की तरफ से आने वाले वाहन एवं बसें नवग्रह सभा स्थल पर सवारी उतारकर कुंदा नदी पुल से होकर बावड़ी बस स्टेण्ड से आनंद नगर स्थित कपास मंडी में पार्क की जाएंगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जुलवानिया की ओर से आने वाली बस एवं छोटे वाहन नवग्रह सभा स्थल पर सवारी उतारकर कलेक्टर ऑफिस के साइड में खाली जगह एवं कलेक्टर ऑफिस के पिछे नर्सरी की खाली भूमि में वाहनों की पार्क की जाएगी।

  • सनावद, खण्डवा, बिस्टान, भगवानपुरा आदि की ओर से आने वाली छोटे-बड़े वाहन नवग्रह सभा स्थल पर सवारी उतारकर कलेक्टर ऑफिस के पीछे खाली मैदान में पार्क की जाएगी।

  • जुलवानिया, सनावद, खण्डवा, बिस्टान, भगवानपुरा दो पहिया (टू-व्हीलर) वाहनों की पार्किंग गणेश मंदिर लिंग रोड़ (सद्भावना मार्ग) में अपने वाहन पार्क कर सकेंगे।

  • वीआईपी वाहनों की पार्किंग मेला मैदान के सामने मानव धर्म मंदिर के पास की जाएगी।

  • पुलिस/वरिष्ठ अधिकारी के वाहनों की पार्किग नवग्रह मंदिर के पास परिसर में की जाएगी।


इसी के साथ ही नगर में पीएम के आगमन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। इसके बारे में मिली जानकारी के अनुसार डायवर्जन प्वाइंट इस तरह रहेंगे।

सुखपुरी रपट- कसरावद की तरफ से आने वाले वाहन, जो शहर खरगोन में जायेंगे। वह सुखपुरी रपट से होकर शहर में जा सकेंगे। इसी प्रकार जिन वाहनों को शहर से कसरावद/इन्दौर की तरफ जाना है, वह बावडी बस स्टैण्ड से बीटीआई रोड होकर सुखपुरी रपट से कसरावद की ओर जा सकेंगे।

जुलवानिया मार्ग- जुलवानिया की तरफ से आने वाले वाहन बसें, लोडिंग वाहन आदि जो शहर में जाना चाहते हैं, वह औरंगपुरा चौराहा से औरंगपुरा पुल (पुराना पुल), तवडी चौक, तालाब चौक से छोटी मोहन टॉकीज, होमगार्ड कार्यालय के सामने से होकर जाएंगे। इसी प्रकार शहर से जुलवानिया की तरफ जाने वाले वाहन लिंक रोड होते हुए औरंगपुरा पुल से होकर जुलवानिया की तरफ जा सकेंगे।

वहीं, नगर में पीएम की सभा को लेकर भारी वाहनों को रेगुलेट करने एवं डायवर्जन करने वाले थानों के नाम इस तरह रहेंगे।

कसरावद- इन्दौर-खलघाट से आने वाले भारी वाहनों को थाना कसरावद से पिपलगोन रोड बेडिया, सनावद होते हुए खण्डवा/बुरहानपुर की ओर जा सकेंगे।
मेनगांव- इन्दौर-खलघाट से आने वाले भारी वाहनों को, जो थाना कसरावद से क्रास करेंगे, उन्हें अपने थाना क्षेत्र में।
ऊन- बडवानी-जुलवानिया की ओर से आने वाले भारी वाहनों को पुलिस थाना ऊन द्वारा उन्हे अपने थाना क्षेत्र में।
बिस्टान- पाल (महाराष्ट्र)/चिरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को पुलिस थाना बिस्टान द्वारा उन्हें अपने थाना क्षेत्र में।
थाना यातायात के सामने- खण्डवा-भीकनगांव की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को पुलिस थाना यातायात द्वारा उन्हे अपने थाना क्षेत्र में।
गोगांवा- सनावद गोगांवा की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को पुलिस थाना गोगांवा द्वारा उन्हे अपने थाना क्षेत्र में।
जैतापुर चौकी- सनावद-गोगांवा की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को पुलिस चौकी जैतापुर द्वारा उन्हे अपने चौकी क्षेत्र में। गोकुलदास पब्लिक स्कूल के सामने बिस्टान की ओर से आने वाले भारी वाहनों को थाना कोतवाली द्वारा उन्हें अपने थाना क्षेत्र में।


थाना भीकनगांव- खण्डवा/बुरहानपुर से आने वाले वाहन को भीकनगांव से ग्राम रोडिया, रोडिया से बेडिया तथा बेडिया से पिपलगोन, पिपलगोन से कसरावद होते हुए इन्दौर, खलघाट की ओर जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed