{"_id":"6ae8fa92b7291cb06e0af19d","slug":"kanishk-and-yashvardhans-performance-in-the-ranji-trophy-was-disappointing-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-142029-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी में कनिष्क और यशवर्धन का प्रदर्शन निराशाजनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी ट्रॉफी में कनिष्क और यशवर्धन का प्रदर्शन निराशाजनक
विज्ञापन
झज्जर। रणजी ट्रॉफी के लीग मुकाबले में हरियाणा की टीम उत्तराखंड के खिलाफ पहली पारी में 153 रन पर ऑलआउट हो गई। देहरादून में खेले जा रहे मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक उत्तराखंड ने बिना विकेट खोए 59 रन बना लिए।
वह हरियाणा से 94 रन पीछे है। हरियाणा की ओर से खेले रहे झज्जर के कनिष्क चौहान और यशवर्धन दलाल भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में हरियाणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की ओर से यशवर्धन दलाल ने दो चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए। वहीं कनिष्क चौहान ने पांच चौकों की मदद से 24 रन का योगदान दिया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 59 रन बना लिए। गेंदबाजी में कनिष्क ने तीन ओवर किए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
विज्ञापन
विनीत धनखड़ ने बनाए चार रन
झज्जर। नई दिल्ली के एयरफोर्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड पालम में सर्विसेज और दिल्ली के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन सर्विसेज की टीम पहली पारी में 266 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस दौरान गांव ग्वालिसन निवासी विनीत धनखड़ का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वह केवल चार रन बना सके।