{"_id":"692caeff4e52cdd7b904c36c","slug":"kablana-reminded-me-of-the-maha-kumbh-of-prayagraj-yogi-adityanath-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-128923-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबलाना ने प्रयागराज के महाकुंभ का स्मरण कराया : योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबलाना ने प्रयागराज के महाकुंभ का स्मरण कराया : योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
30jjrp05- झज्जर के कबलाना गांव में आयोजित कार्यक्रम में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते उत्तर प
झज्जर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कबलाना गांव की भूमि पर साधु-संतों, आमजन की भीड़ को देखकर गदगद हो गए। उन्होंने कहा कि यहां आप लोगों ने प्रयागराज में हुए महाकुंभ का स्मरण करा दिया है।
सिद्ध शिरोमणि बाबा मस्तनाथ महाराज, बाबा पालनाथ महाराज, उनके गुरु भाई और परिवार से जुडे़ योगेश्वरों के अलावा शिव परिवार व बजरंग बली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए। आठमान के भंडारे को देखकर सीएम योगी गदगद हो गए। कहा कि प्रयागराज जैसे महाकुंभ का दर्शन आज झज्जर में हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सौभाग्य है कि आज हरि की भूमि पावन पर आया हूं। सनातन धर्म की परंपरा दुनिया की प्राचीन परंपरा है। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम में जहां भी आप जाएंगे, भगवान शिव की पूजा देखने को मिलती है। नाथ संप्रदाय के योगियों ने सनातन धर्म की शिक्षिओं के प्रचार प्रसार को आमजन तक पहुंचाने का काम अलग-अलग कालखंडों में किया है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। वर्तमान पीढ़ी को बचाना होगा। नशे के नजदीक किसी को नहीं आना है। सीएम ने संत समाज से धर्मांतरण, लव जिहाद, नशे के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। इस अवसर पर दादरी से विधायक सुनील सांगवान, योगी महासभा के उपाध्यक्ष महंत नरहरि महाराज, योगी महासभा के महामंत्री एवं हरिद्वार से महंत चठाईनाथ महाराज महंत राजनाथ महाराज, कृष्ण नाथ महाराज के अलावा पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह, पुलिस उपायुक्त जसलीन कौर मौजूद रहे।
इंसेट
जहां धर्म होगा, वहीं जय होगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 25 नवंबर को देखा होगा कैसे सनातन की जय आगे बढ़ती है। जब एक साथ सोचते, बोलते और चलते हैं तो उसका परिणाम भी ऐसा ही होता है। जहां धर्म होगा, वहीं जय होगी। विजय अवश्य होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से हरियाणा के सीएम नायब सैनी की भी प्रशंसा की। कहा कि हरियाणा विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
इंसेट
सनातन धर्म को आगे बढ़ाने का काम किया जाए : बाबा बालकनाथ
तिजारा से विधायक बाबा बालकनाथ ने सीएम योगी आदित्यनाथ के पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में अयोध्या में रामजन्म भूमि पूजन हुआ। इसके बाद भगवान राम का मंदिर बना और अब वहां सनातन की ध्वजा लहराई गई। नाथ संप्रदाय के योगेश्वर पूरे देश में घूमते हैं। इसलिए वह सभी सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए प्रचार करें।