फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Judicial officers should work without any pressure: District District

बिना दबाव काम करें न्यायिक अधिकारी : जिला जिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। न्यायिक अधिकारी बिना किसी दबाव के काम करें, जो मामले जमानत और स्थगन दिए जाने योग्य हो उस अनुरूप निर्णय दें। यह बातें नवागत जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश ने बुधवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कहीं।
विज्ञापन

कचहरी स्थित सभागार में जिला जज ने कहा कि जिले के न्यायिक अधिकारी संतुलित ढंग से कोर्ट में बैठें, समय से कोर्ट में सुनवाई करें। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द नव निर्मित 16 कक्षीय नौ मंजिला अदालत कक्ष का लोकार्पित कराया जाएगा। हाईकोर्ट के एजे और चीफ जस्टिस से जल्द लोकार्पण की तिथि नियत की जाएगी। इन अदालतों के चलने से बहुत समस्याओं का समाधान हो जाएगा। जिला जज को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंट्रल बार अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय, अरुण त्रिपाठी, सुरेश श्रीवास्तव, अशोक सिंह, प्रिंस, आरपी पांडेय, रामअवतार पांडेय, शिवानंद पांडेय, लक्ष्मी नरायन चौबे, ओपी पांडेय, विशाल मौर्य, प्रभाशंकर मिश्र, श्याम सुंदर पांडेय, अंजनी श्रीवास्तव, आनंद पाठक, त्रिलोकी नाथ दूबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed