{"_id":"5cab8d8fbdec22143439da11","slug":"job-applicants-run-with-sand-bag-for-4762-posts-8144-candidates-succeeded","type":"story","status":"publish","title_hn":"4762 पदों के लिए रेत भरी बोरी उठाई, 8144 अभ्यर्थी हुए सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4762 पदों के लिए रेत भरी बोरी उठाई, 8144 अभ्यर्थी हुए सफल
Mon, 08 Apr 2019 11:36 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
rrb group d
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) इलाहाबाद की ओर से ग्रुप डी के 4762 पदों की शारीरिक दक्षता परीक्षा का समापन सोमवार को हो गया। इसमें शामिल 12189 अभ्यर्थियों में से 8144 अभ्यर्थी सफल हो गए। अब 15 अप्रैल के बाद आरआरसी इन अभ्यर्थियों का डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल जांच की कार्रवाई शुरू करेगा। इन अभ्यर्थियों में 157 महिला भी हैं।
विज्ञापन
पिछले माह 26 मार्च से डीएसए ग्राउंड में ग्रुप डी के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण शुरू हुआ। इस दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल 14288 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन आठ अप्रैल तक चली इस प्रक्रिया में 12189 अभ्यर्थी ही पहुंचे। इसमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या 323 रही। कुल 8144 अभ्यर्थी सफल और 4045 असफल हुए।
विज्ञापन
सोमवार को भी 1100 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें से 719 ही डीएसए ग्राउंड पहुंचे। इस दौरान 35 किलो रेत से भरी बोरी लेकर इन अभ्यर्थियों ने तेज धूप मेें दौड़ लगाई। 1000 मीटर की भी रेस में शिरकत की। कुल 535 अभ्यर्थी इसमें सफल हुए। आरआरसी चेयरमैन विवेक प्रकाश के मुताबिक शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी हो गई है। अब डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन का काम 15 अप्रैल के बाद शुरू किए जाने की तैयारी की है।
विज्ञापन